WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी पर पूरे प्रदेश को है गर्व-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का किया अनावरण

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी पर पूरे प्रदेश को है गर्व-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का किया अनावरण

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

रायगढ़ @संदेशा 24

2 फरवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को नमन करते हुए कहा कि शहीद कर्नल का पूरा परिवार तीन पीढिय़ों से देश सेवा कर रहा है। पूरे प्रदेश एवं रायगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके पूरे परिवार के बलिदान को नमन किया।

वे आज रायगढ़ जिले में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम परिसर में स्थापित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा अनावरण कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता श्री सुभाष त्रिपाठी, माता श्रीमती आशा त्रिपाठी, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि पिछले दिनों रायगढ़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के परिजनों से कहा था कि जब भी आप शहीद कर्नल त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, मैं जरूर आउंगा। इसी क्रम में मुख्यमंत्री आज रायगढ़ में शहीद कर्नल त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रायगढ़ के इस सपूत की वीरता की कहानियां रगो में जोश भर देती है। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी देशभक्ति और कर्तव्यपरायणता के मिसाल थे। उन्होंने देश के दुश्मनों का डटकर मुकाबला किया और कर्तव्य पालन में कभी रुके नही, थके नहीं। जब आतंकवादियों ने हमला किया तो आखिरी गोली तक वे दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हो गए। श्री साय ने कहा कि वे ऐसे जाबांज शेर थे जिनका सामना करने में देश के दुश्मन घबराते थे, इसलिए आतंकवादियों ने उन्हें एम्बुस में फंसाकर हमला किया। दुश्मनों से लड़ाई करते हुए वे अपनी पत्नी अनुजा और बेटे अबीर के साथ वीरगति को प्राप्त हुए। उनके शहादत पर रायगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश और प्रदेश को नाज है। मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम के जल्द कायाकल्प करने का आश्वासन दिया।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि हर रायगढ़ वासी को गर्व है कि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी रायगढ़ की धरती पर पैदा हुए। उन्होंने देश-दुनिया के सामने देशभक्ति की नजीर रखी। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी देवत्व से ऊंचे धरातल को प्राप्त करने वाले व्यक्तित्व हैं। जिन्होंने अपने प्राणों तक का त्याग किया। श्री चौधरी ने कहा कि हमारी वर्तमान पीढ़ी देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद करेगी। वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके कार्य हमारी स्मृति में प्रेरणा के रूप में हमेशा मौजूद रहेगी। उन्होंने कहा कि रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की स्मृति में अग्निवीर भर्ती कैंप का आयोजन किया जाएगा और अग्निविर भर्ती के प्रशिक्षण की नि:शुल्क व्यवस्था की जायेगी।

इस दौरान महापौर नगर पालिक निगम श्रीमती जानकी काटजू, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी, पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल, श्री राजेश पटनायक, श्रीमती नीता पटनायक, श्री कैलाशनाथ शुक्ला, श्री प्रभात त्रिपाठी, श्रीमती ललिता त्रिपाठी, डॉ.सुचित्रा त्रिपाठी, श्री राहुल शुक्ला, श्री गोकुलानंद पटनायक, डायरेक्टर सैनिक कल्याण बिग्रेेडियर विवेक शर्मा, ब्रिगेडियर आशीष दास, कर्नल अविनाश रावल, श्री गुरूपाल भल्ला, श्री अरूणधर दीवान, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री सुशील मित्तल, श्री रामचंद्र शर्मा, श्री मुकेश मित्तल, श्री युवराज सिंह आजाद, श्री गिरधर गुप्ता, श्री जगन्नाथ पाणिग्राही, श्रीमती शीला तिवारी, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव उपस्थित रहे।

*विरले बलिदानी, जिसने परिवार सहित देश सेवा में किए प्राण न्योछावर*
शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी देश के ऐसे विरले बलिदानी है जिन्होंने देश सेवा में अपने पूरे परिवार के साथ प्राण न्योछावर कर दिए। 13 नवंबर 2021 को म्यांमार सीमा से लगे विहांग में अलगाववादी समूह द्वारा घात लगाकर किए हमले में अपने जवानों को बचाते हुए अंतिम गोली तक शहीद कर्नल त्रिपाठी ने मुकाबला किया और सर्वोच्च बलिदान देते हुए अपनी पत्नी अनुजा बेटे अबीर के साथ वीरगति को प्राप्त हुए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ... चक्रधर समारोह में मधुमिता रॉय मिश्रा ने कथक की शास्त्रीय नृत्य... चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति ... चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी *दर... चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति ... कलार्पणा एन्सेम्बल की भरतनाट्यम प्रस्तुति के साथ चौथे दिन के क... रायगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स... नलवा स्टील एंव नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड में शिल्पदेव भगवान श्...