आदर्श ग्राम्य भारती धौराभाठा में मातृ सम्मेलन प्रतिभा सम्मान सम्पन्न

आदर्श ग्राम्य भारती धौराभाठा में मातृ सम्मेलन प्रतिभा सम्मान सम्पन्न
?बच्चों के शैक्षिक विकास में माताओं की भूमिका अहम – दिनेश कुमार चौधरी
तमनार@संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 3.2.2024
विकासखंड तमनार के आदर्श ग्राम्य भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौराभाठा का वार्षिक उत्सव मातृ सम्मेलन 2024 एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन 3 फरवरी 2024 शनिवार को किया गया।

110 विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत उपस्थिति,34 विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं 51 विद्यार्थियों को विगत वार्षिक परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्ति हेतु सम्मानित किया गया साथ ही सत्र 2023-24 हेतु स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार कक्षा 12वीं की छात्रा गंगोत्री साव का नाम ग्राम्य भारती शिक्षण एवं शोध संस्थान तमनार के सहायक संचालक व प्राचार्य दिनेश कुमार चौधरी जी ने घोषणा किया।

उन्होंने अतिथियों माताओं को नमन करते हुए कहाकि बच्चों की शैक्षिक विकास में माताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है वह बच्चों की प्रथम गुरु होते हैं। बच्चो को स्कूल के साथ साथ घर मे भी आदर्श संस्कारवान, कठिन परिश्रमी बनावें। कार्यक्रम में संस्थान से संबद्ध शाखा पुसौर धर्मजयगढ़, मिलूपारा,लिबरा एवं तमनार के संस्था प्रमुख एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने उपस्थिति देकर छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।

इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने देशभक्ति,ओड़िया छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य की मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से अतिथि अभिभावकगण गदगद हुए। संस्था के प्राचार्य दिनेश कुमार चौधरी एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने इस अवसर पर उपस्थित माता एवं पालकों का अभिनंदन करते हुए विद्यालय के प्रति उनके स्नेह और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में आदर्श ग्राम भारती शिक्षण समिति धौराभाठा के अध्यक्ष यशपाल बेहरा, विवेक बेहरा,पुष्पलता सिदार,बीपी सिदार ,भवानी शंकर बेहरा , उमाशंकर पटेल,परसलाल पटेल, लेखराम गुप्ता, वेदमती गुप्ता, मोतीमनी मिंज, चन्द्र कांति खम्हारी, मिथिला चौधरी सहित पालकगण, सैकड़ो माताएं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।


