एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में वन महोत्सव का आयोजन,2500 पौधो का रोपण व वितरण
एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में वन महोत्सव का आयोजन,2500 पौधो का रोपण व वितरण
रायगढ़ @ संदेशा
एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र द्वारा कोयला मंत्रालय के निर्देश पर एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में वन महोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ श्री बी व्ही बी रेड्डी ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत कर वन महोत्सव के पावन अवसर पर रायगढ़ क्षेत्र द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित सक्सेना महाप्रबंधक (संचा) रायगढ़ क्षेत्र द्वारा 1000 पौधों का रोपण किया गया 1500 पौधों का वितरण कर्मचारी एवं अन्य के मध्य किया गया। महाप्रबंधक ने कहा कि पृथ्वी पर परिस्तिथतिकीय संतुलन संतुलन बनाए रखने के लिए वन अत्यंत महत्वपूर्ण है जिसमें पौधारोपण के महत्व को समझा जा सकता है और पौधरोपण पृथ्वी और मानव जीवन का आधार है इसलिए वनों की आवश्यकता के चलते इसे सर्वोपरि स्थान देने पर बल दिया जाना चाहिए।वही श्रमिक प्रतिनिधियों ने भी पौधरोपण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्षारोपण अभियान की सार्थकता तभी है जब उसकी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएं। कार्यक्रम का संचालन ओंकार सिंह के द्वारा किया गया।कार्यक्रम के इस अवसर पर रायगढ़ क्षेत्र के समस्त विभाग अध्यक्ष लक्ष्मण स्टाप आफिसर,पी ईश्वर राव,क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक श्री संजीव आनंद, स्टॉप आफिसर,जी सी पटनायक क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक एवं संचालन समिति के सभी गणमान्य सदस्य उपस्थिति रही।


