रोडोपाली में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण हेतु तैयारी बैठक,बांटा गया पम्पलेट आमंत्रण पत्र

रोडोपाली में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण हेतु तैयारी बैठक,बांटा गया पम्पलेट आमंत्रण पत्र
तमनार @संदेशा 24 @दुलेन्द्र पटेल
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के ग्राम रोड़ोपाली के पुण्यभूमि में गुरू माँ की कृपा से आयोजक पूर्व मंत्री सुनीति सत्यानन्द राठिया समस्त क्षेत्रवासी ग्रामवासीगण रोड़ोपाली द्वारा सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञानयज्ञ सप्ताह का अनुष्ठान दिनांक 16 फरवरी से 22 फरवरी 2024 तक पूज्यनीया साध्वी महंत प्रज्ञा भारती जी महाराज सांई शक्ति सेवा संस्थापिका एवं अध्यक्ष, जबलपुर तथा महंत निर्मोही अखाड़ा के सरस, सलिल, सुमधुर मुखारविन्द एवं ब्राह्मणों यज्ञाचायों के मंत्रोच्चार के साथ संपन्न किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

16 फरवरी को प्रातः काल कलश यात्रा एवं 2 बजे से श्रीमद्भागवत कथा महात्म्य,परिक्षित ,बराह कथा,17 को कपिल उपदेश,ध्रुव चरित्र, 18 को गजेंद्र मोक्ष,प्रहलाद चरित्र,नरसिंह अवतार,19 को समुद्र मंथन,राम कृष्ण जन्म,20 को पुतना उद्वार, कृष्ण बाल लीला,21को महारास लीला,कंस बध,रुक्मणी विवाह,22 को द्वारका लीला,सुदामा चरित्र,परिक्षित मोक्ष,सुकदेव पूजन के बाद महाप्रसाद भंडारा खिलाया जाएगा।
पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया ने बताया कि धर्मानुरागी सज्जनों, माताएं, भाईयों एवं बहनों, पूर्वजों के पुण्यकर्म एवं भगवान श्री राम-जानकी जी के परम आशीर्वाद से पुत्र आयुष्मान त्रिलोचन सहधर्मिणी रोशनी को दिनांक 28 मार्च 2023 को नवरात्रि के शुभ वेला में नवजात स्नेहिल कन्या कु. वैष्णवी प्रथम पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई है। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जन्म आनंदोत्सव सह धर्मानुष्ठान में सपरिवार इष्ट मित्र सहित पधारने कर भक्तिगंगा के इस अविरल प्रवाह का रसपान करने सपरिवार परम पुण्य के भागी बनने आग्रह किया गया है।


