तमनार प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का हुआ भव्य शुभारंभ

तमनार प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का हुआ भव्य शुभारंभ
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 10.2.2024
शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी शिक्षक वर्ग के खिलाड़ियों के मेल -मिलाप एवं मनोरंजन की दृष्टि से विकासखंड तमनार में तमनार प्रीमियर लीग 2024 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हाई स्कूल मैदान तमनार में 10 फरवरी को भव्य शुभारम्भ किया गया।

सर्वप्रथम भारतमाता बजरंगबली,बेट बाल, स्टाम्प की पूजा अर्चना कर अतिथियों का स्वागत किया गया।

शुभारम्भ मैच डैंजर्स धौराभांठा विरुद्ध गोढ़ी रॉयल खेला गया जिसमें डैंजर्स ने बल्लेबाजी करते 148 रन बनाये गोढ़ी 90 रन ही बना पाई।दूसरा मुकाबला तमनार टाइगर विरुद्ध समर्थ समकेरा में तमनार टाइगर ने 3 विकेट से जीत हासिल किया।तीसरा मुकाबला सरायपाली सुपर किंग्स विरुद्ध डैंजर्स धौराभांठा में धौराभांठा ने जीत हासिल किया । चौथा मुकाबला समर्थ समकेरा विरुद्ध मोरगा मिलूंपारा खेला गया।
प्रतियोगिता में विकासखंड तमनार के 24 संकुल को 6 टीम में सरायपाली सुपर किंग्स, तमनार टाइगर्स, गोढि रॉयल,डेंजर धौराभाठा, मोरगा फाइटर मिलूपारा एवं समर्थ समकेरा की टीम में विस्फोटक बल्लेबाज ,गेंदबाज एवं ऑलराउंडर मौजूद है l शुभारंभ कार्यक्रम में अश्वनी पटनायक,मुकुन्द मुरारी पटनायक,संतोष पांडेय,एबीईओ यूके सिदार,बीआरसी जेपी साहू सहित संकुल प्राचार्य समन्वयक एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही।


