तमनार में अघरिया समाज तमनार का वार्षिक सम्मेलन हेतु तैयारी बैठक

तमनार में अघरिया समाज का वार्षिक सम्मेलन हेतु तैयारी बैठक
तमनार @संदेशा 24 @दुलेन्द्र पटेल
14.2.2024 अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र तमनार का आवश्यक बैठक दिनांक 14 फरवरी बुधवार को दोपहर 3 बजे सामाजिक भवन तमनार में क्षेत्रीय व परिक्षेत्रीय पदाधिकारी गणो की उपस्थिति में 51 वां वार्षिक सम्मेलन डोलेसरा में 24 व 25 फरवरी 2024 को भव्य आयोजन हेतु अतिथियों एवं विकास खण्ड के हर परिवार को आमंत्रण पत्र वितरण करने परिक्षेत्राध्यक्ष एवं ग्राम अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौपी गई।

सर्वप्रथम ईष्टदेव श्री कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना कर केंद्रीय प्रतिनिधि बिहारीलाल पटेल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते कहाकि सभी पदाधिकारी सामाजिक बन्धुओ वार्षिक सम्मेलन भव्य बनाने विभिन्न व्यस्थाओ में जुट जाएं। बच्चे युवा महिलाएं एवं वरिष्ठगणो सम्मेलन में शत प्रतिशत शामिल होकर सफल बनावें। बैठक में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा, ग्रामवार परिवार संख्या की जानकारी बताकर परिक्षेत्र अध्यक्षों को विवाह पंजीयन,परिवार सर्वेक्षण प्रपत्र,आमंत्रण पत्र प्रदाय किया गया।

अतिथियों को आमंत्रण,स्वागत सम्मान,मंच,उद्बोधन,भोजन व्यवस्था पर चर्चा परिचर्चा किया गया। सामाजिक भवन तमनार के ऊपरी भाग में निर्माण कार्यो की समीक्षा करते बरामदा व सीढ़ी के ऊपर निर्माण करने निर्णय लिया गया।

सम्मेलन में वार्षिक प्रतिवेदन,नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण,सामाजिक एकता,सुदृढ़ता, उत्थान एवं नवीन कार्य योजनाओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।

बैठक में दुर्योधन पटेल,बिहारी लाल पटेल,धनी राम चौधरी,सीता राम चौधरी,दुलेन्द्र पटेल,तेजराम नायक,गिरधर चौधरी,गोपाल पटेल,रामकुमार पटेल,रमेश नायक,अशोक पटेल,गोवर्धन पटेल,अश्वनी पटेल,गुरूचरण पटेल,अश्वनी चौधरी,पदमलोचन पटेल,तेज राम पटेल,पुनि राम पटेल,सुरेंद्र पटेल,रुद्र राम नायक,भरत पटेल,लोकनाथ पटेल,नन्दलाल पटेल,राजकुमार पटेल अन्य सामाजिक बन्धुओ की उपस्थिति रही।


