अयोध्या धाम रामलला दर्शन हेतु रायगढ़ जिले से 288 रामभक्तो का उसलापुर से जत्था रवाना

अयोध्या धाम रामलला दर्शन हेतु रायगढ़ जिले से 288 रामभक्तो का उसलापुर से जत्था रवाना
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 28.2.3024
रायगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा, धरमजयगढ़,खरसिया,रायगढ़ के 288 रामभक्त अयोध्या धाम श्री रामलला दर्शन हेतु जत्था 28 फरवरी को रवाना किया गया।
भाजपाइयो द्वारा रामभक्तो का आतिशबाजी जय श्रीराम की जयघोष के साथ स्वागत किया गया।
बता दें कि अयोध्या धाम में श्री रामलला प्रभु व भव्य मंदिर के दर्शन हेतु रायगढ़ जिले के सभी विधानसभा से 288 रामभक्तो का जत्था को उसलापुर स्टेशन में बिलासपुर सम्भाग के प्रभारी डॉ ललित माखीजा ,रायगढ़ जिले के प्रभारी रत्थु लाल गुप्ता जिला मंत्री भाजपाइयो द्वारा गाजे बाजे तिलकरोली पुष्पवर्षा अभिनन्दन किया गया।
सभी रामभक्त दर्शनार्थियों को खिचड़ी भोग खिलाकर आस्था ट्रेन में सुव्यवस्थित बैठाकर झंडा दिखाकर रवाना किया गया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी दर्शनार्थियों हेतु यात्रा भोजन चाय नास्ते निःशुल्क बेहतर व्यवस्था की गई है
विधानसभा प्रभारी रायगढ़ से जुगल किशोर अग्रवाल लैलूंगा से विनायक पटनायक धरमजयगढ़ से टीमन बारिक खरसिया से सतीश अग्रवाल की अगुवाई में बेहतर व्यवस्था से दर्शनार्थियों में काफी उत्साह है।
लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी विनायक पटनायक,मुकडेगा मंडल अध्यक्ष ललित यादव,राजपुर मण्डल अध्यक्ष पारेश्वर प्रधान,रमेश होता,तिलक राठिया, मनोहर पटेल,हुरदानन्द यादव,मनोज बेहरा,रामचरण कुम्भकार,मनोज देवांगन,दुलेन्द्र पटेल,सुरेंद्र भोय, मिलुपारा क्षेत्र से गोपाल पटेल सीताराम चौधरी महलोई संजय पटनायक मिनकेतन बेहरा अनिल पटेल,लीनव राठिया जिला मंत्री, घरघोड़ा महामंत्री राजेश पटेल, धर्मपाल सिंह ठाकुर सहित सहित 4 विधानसभा क्षेत्र से 288 रामभक्त दर्शनार्थी शामिल है।
ज्ञात हो कि अयोध्या धाम में श्री रामलला प्रभु व भव्य मंदिर के दर्शन हेतु रायगढ़ जिले के सभी विधानसभा से रामभक्तो का जत्था रवाना हुआ। राम भक्तों को आस्था ट्रेन से उसलापुर स्टेशन से रवाना हु़आ जो आयोध्या धाम रामलला के दर्शन उपरांत 2 फरवरी को वापस आयेंगे।


