रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रामभक्त अयोध्या धाम रामलला दर्शन से गदगद

रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रामभक्त अयोध्या धाम रामलला दर्शन से गदगद
@ आस्था स्पेशल ट्रेन में यात्रा,नव्य आयोध्या टेंट सिटी में निवास एवं भोजन बस की समुचित व्यवस्था
@ अयोध्या धाम में छत्तीसगढ़ के भांचा राम -जय श्रीराम हुआ गुंजयमान
तमनार /दुलेन्द्र पटेल 2.3.2024
अयोध्या धाम रामलला दर्शन आस्था स्पेशल ट्रेन से तीर्थयात्रा बिलासपुर दुर्ग संभाग के 1346 दर्शनार्थियों को भाजपा द्वारा 28 फरवरी से 2 मार्च तक नव्य आयोध्या टेंट सिटी में निवास एवं भोजन के साथ ही परिवहन,सुरक्षा और स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था से रामभक्त गदगद हुए।
रायगढ़ जिले से 288 सहित छत्तीसगढ़ से 1346 राम भक्त अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के दर्शन से आनंदित हैं।


राम मन्दिर में रामलला दर्शन के साथ श्री हनुमानगढ़ी,सरयु स्नान व संध्याकालीन आरती में दर्जनों भक्तजन यजमान के रूप में शामिल हुए।
श्रीरामभक्त दर्शनार्थी कीर्तन भजन करते छत्तीसगढ़ के भांचा राम -जय श्रीराम की जयघोष के साथ रामलला के दर्शन किये। राम भक्त श्रद्धालुओं की आस्था स्पेशल ट्रेन यात्रा एवं नव्य आयोध्या टेंट सिटी में निवास एवं भोजन के साथ ही परिवहन,सुरक्षा और स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था से दर्शनार्थी आनंदित हुए। अयोध्या धाम श्रीरामलला की दर्शन से श्रद्धालुओं में अपार खुशी है कि वे अयोध्या जाकर वहां 500 सालों के बाद बने राम मंदिर में प्रभु श्री रामलला का दर्शन कर आशीर्वाद लिए।
रामभक्तो ने बताया कि प्रभु श्री रामलला के दर्शन करना जीवन का एक अविस्मरणीय पल है। हम बहुत ही सौभाग्यशाली हैं प्रभु के दर्शन का सुअवसर प्राप्त हो रहा है।

देश के प्रधानमंत्री मोदी व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का तीर्थयात्रा सराहनीय पहल है।


