तमनार वन परिक्षेत्र में पकड़ा गया अवैध बीजा गोला

तमनार वन परिक्षेत्र में पकड़ा गया अवैध बीजा गोला
?ड्राईवर के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले में लिपापोती का प्रयास,
तमनार @ संदेशा 29.7.2020
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद तमनार में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ‘हरियर छत्तीसगढ़’ महाअभियान
सावन में ‘हरियर छत्तीसगढ़’ व कोरोना काल मे मुनगा महाभियान,दिनचर्या में ग्रीन चर्या,तमनार के पत्रकारों द्वारा विगत कई सालों से अपने विशेष दिवसों में पौधरोपण संवर्धन कर उत्साह मनाया जा रहा है। जुलाई 2020 से ही रेंज आफिस,रोपणी से प्रकृति पर्यावरण प्रेमी,जनप्रतिनिधिगण द्वारा पौधा लेकर रोपण किया जा रहा है।गौठानो में भी समितियों द्वारा पौधरोपण किया जा रहा है।
28 जुलाई मंगलवार को तमनार वन परिक्षेत्र के घटोरिया क्षेत्र में एक छोटा हाथी में लोड बीजा गोला को पकड़ा गया, पर तमनार वन अमला द्वारा कार्रवाई न करते हुए उसे रायगढ़ बेलादुला डीपो में ला कर खड़ी कर दिया गया। ऐसे में जब्त वाहन व अवैध बीजा गोला रायगढ़ वन अमला के लिए परेशानी का सबब बन गया है। वहीं मामले में कई घंटो बाद मात्र ड्रायवर के खिलाफ अपराध दर्ज कर प्रकरण में लीपापोती का भी खेल तमनार रेंज के वनकर्मियों के द्वारा खेले जाने की बात कही जा रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर तमनार वन परिक्षेत्र के घटोरिया क्षेत्र में एक छोटा हाथी वाहन में 24 नग बीजा गोला का परिवहन किया जा रहा था। तभी उसे तमनार रेंज अंर्तगत एक बीट के वनरक्षक के द्वारा रोका गया और मामले की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद यहां माहौल गरमाने लगा। ऐसे में छोटा हाथी वाहन को लेकर तमनार रेंज कार्यालय ले आए, पर मामले में लीपापोती का खेल प्रारंभ से शुरू हो गया। विभागीय सूत्रों की अगर माने तो पहले एक बीटगार्ड पर दस हजार रुपए लेकर अवैध गोला की संख्या को कम करने का आरोप भी लगने लगा था, लेकिन बाद में मामले का खुलासा होते चले गया। तब रेंजर व डिप्टी रेंजर मौके पर पहुंच कर नापजोख करने के बाद प्रारंभ में मौके से मात्र दो गोला को छोटा हाथी में लोड कर तमनार रेंज पहुंचे। बाद में वहां रखे गए अन्य अवैध बीजा गोला को भी दूसरे वाहन से लाया गया, लेकिन देर शाम तक कोई अपराध मामले में दर्ज नहीं किया गया था, बल्कि तमनार रेंज में कार्रवाई न करते हुए जब्त वाहन को बीजा गोला के साथ रायगढ़ रेंज में ले आए और बेलादुला डीपो में बिना किसी कागजात के यहां खड़ी कर चले गए। जब्त वाहन को बीजा गोला के साथ किस अधिकारी के निर्देश पर तमनार रेंज के वनकर्मियों के द्वारा डीपो में ला कर खड़ी किया गया यह कोई भी बता नहीं पा रहा है। बेलादुला डीपो प्रभारी कुंजबिहारी दासे ने बताया कि मंगलवार शाम को बिना कागजात के वाहन को खड़ी कर तमनार रेंज के वनकर्मी यह कह कर चले गए कि कल कागजात जमा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि अपना सिर दर्द को कम करने के लिए तमनार रेंज के अधिकारियों ने बेलादुला डिपो में वाहन खड़ी कर रायगढ़ रेंज के अधिकारियों के लिए परेशानी खड़ी कर दिए। हांलाकि बाद में रायगढ़ रेंज के द्वारा मामले को नहीं लिया गया। ऐसे में आज तमनार रेंज के द्वारा प्रकरण तैयार किया जा रहा है और छोटा हाथी वाहन के ड्रायवर शीतल साहू के खिलाफ अपराध कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि जब वाहन को अवैध बीजा गोला के साथ पकड़ा गया, तो इस दौरान वाहन में एक रोजगार सहायिका सहित चार अन्य लोग भी बैठे हुए थे, पर तमनार रेंज के अधिकारियों ने उनके खिलाफ अपराध दर्ज न करते हुए रोजगार सहायिका को बचाने का काम किए जाने की बात कही जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि विभाग के कर्मचारी सांठगांठ कर मामले में लीपापोती करने का प्रयास निरंतर कर रहे हैं। जुनवानी सर्किल के वनकर्मियों की भी लापरवाही आयी सामने
सूत्रों ने बताया कि तमनार रेंज के कसडोल बीट से लगे कांटाझरिया क्षेत्र में लगातार अवैध कटाई जारी है और यहां लंबे समय से अवैध कटाई को अंजाम देकर तस्कर तमनार रेंज में पहुंच जाते थे, पर बीटगार्ड व सर्किल प्रभारी की लापरवाही ही मानी जाएगी की अब तक लकड़ी तस्करों पर लगाम नहीं लग सका है। विदित हो कि गत साल पूर्व जुनवानी सर्किल में रखे गए कूप से लकड़ी की चोरी हो गई थी और पुलिस ने परिवहन के दौरान इसे पकड़ा था। सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी कमल सिदार तमनार सर्किल मामले में ड्रायवर के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। रोजगार सहायिका तमनार की ओर से स्कूटी में आयी थी और अभी उनके खिलाफ पीओआर दर्ज नहीं किया गया है। वाहन में अन्य जो थे, वे लेबर हैं और ड्रायवर शीतल साहू के खिलाफ ही अपराध दर्ज किया गया है।
वन परिक्षेत्राधिकारी बी आर खेस ने बताया कि कल मुझे कमल सिदार द्वारा सूचना मिला फिर हम लोग कसडोल जाकर देखे तो छोटा हाथी से लकड़ी को खाली कर पंचायत भवन के पास वासुदेव साहू के घर मे 24 नग बीजा लकड़ी को जब्ती बनाया गया।जिसमें 16 नग लट्ठा,8 नग जलाऊ था। 2 नग को तमनार रेंज लाया गया बाकी को वही नापा गया।छोटा हाथी व लकड़ी को रायगढ़ डीपो पहुंचाया गया है। शीतल साहू ड्रायवर पर केश दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है।

