करैत जहरीला सर्पदंश से पीड़ित दो व्यक्ति को तत्काल सीएचसी तमनार में भर्ती करने से जान बची..

करैत जहरीला सर्पदंश से पीड़ित दो व्यक्ति को तत्काल सीएचसी तमनार में भर्ती करने से जान बची..

तमनार @ संदेशा दुलेंद्र पटेल 30.7.2020
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद तमनार के गोहड़ीडीपा किसान व चकाबहाल के मजदुर को करैत जहरीला सर्पदंश से पीड़ितो को तत्काल सीएचसी तमनार में भर्ती कराया गया।सीएचसी के चिकित्सकों द्वारा तत्काल एंटी स्नेक वेनम एवं अन्य दवाइयां जांच उपचार करने से दोनों पीड़ित स्वस्थ है। राजेंद्र यादव पिता कार्तिक राम गोहडीडीपा तमनार निवासी द्वार खेत में दवाई छिड़काव किया जा रहा था कि अचानक करैत सांप ने दोनों पैर को डस लिया।तत्काल घरवालों ने सीएचसी तमनार में भर्ती कराया गया। नकुल यादव पिता चन्दन यादव चकाबहाल परिवार ने भर्ती कराया गया।बीएमओ डॉ डीएस पैकरा ने बताया कि बरसात खेती किसानी का समय चल रहा है तमनार तहसील बनांचल क्षेत्र है।ग्रामीणो को सांप जैसे ही काटता है तत्काल सीएचसी तमनार में भर्ती कराये जिससे जान बचाई जा सकती है हॉस्पिटल में एंटी स्नेक वेनम एवं अन्य दवाइयां उपलब्ध हैं। सर्पदंश से घबराना नहीं है, बल्कि अस्पताल पहुंचकर एंटी स्नेक वेनम निः शुल्क लगवाकर जान बचाना है। सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति के त्वरित इलाज के लिए नजदीकी शासकीय अस्पताल में पहुंचे। ध्यान रखें सांप काटने पर आरंभ के दो घंटे व्यक्ति के जीवन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।

