तमनार थाना में एक रक्षासूत्र मॉस्क का वितरण हेतु भव्य तैयारियां बैठक

तमनार थाना में एक रक्षासूत्र मॉस्क का वितरण हेतु भव्य तैयारियां बैठक
तमनार @ संदेशा दुलेंद्र पटेल 
@29 को व्यापारी संघ,ट्रांसपोर्टर संघ,30 को राजनीतिक पार्टी भाजपा,कांग्रेस,जनप्रतिनिधियो,31 कोसरपंच सचिव,कोटवार,मितानिन,पत्रकार मीडिया का बैठक में ऐतिहासिक बनाने का निर्णय।

?कोरोना संक्रमण सुरक्षा हेतु रक्षा बंधन पर्व 3 अगस्त को 84 गांव में एक लाख मास्क हर घर – हर जन को वितरण का लक्ष्य
तमनार दुलेंद्र पटेल 31.7.2020
केलो कोयलांचल आदिवासी बाहुल्य थाना तमनार के ग्राम पंचायतों में हर घर – हर जन हेतु 3 अगस्त रक्षा बंधन पर्व में कोरोना संक्रमण सुरक्षा हेतु रायगढ़ पुलिस कीअभियान *एक रक्षा सूत्र मॉस्क का* वितरण को ऐतिहासिक बनाने ,व्यापारी संघ,ट्रांसपोर्टर संघ,राजनीतिक पार्टी भाजपा,कांग्रेस,जनप्रतिनिधियो,सरपंच सचिव,कोटवार,मितानिन,सामाजिक संगठन, समाजिक कार्यकर्ता,पत्रकार मीडिया द्वारा 29 से 31 जुलाई तक क्रम वध्द तैयारियां बैठक की जा रही है। थानेदार श्री अभिनवकान्त सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्रीमान संतोष कुमार सिंह की दिशा निर्देशन में रायगढ़ पुलिस की मुहिम इस रक्षाबंधन पर्व में एक रक्षासूत्र मॉस्क का”हर घर हर जन हेतु
मॉस्क वितरण का वृहद अभियान का हिस्सा बनने, जनप्रतिनिधियो,व्यापारी संघ,ट्रांसपोर्टर संघ,सरपंच सचिव,कोटवार,मितानिन,सामाजिक संगठन, समाजिक कार्यकर्ता ,पत्रकार मीडिया से अपील किया जा रहा है। रक्षा बंधन पर्व में भाई ,बहन ,परिवार,दोस्तो को उपहार में मास्क देकर सुरक्षा कवच बढ़ाने
कोविद संक्रमण से सुरक्षा हेतु रायगढ़ पुलिस की मास्क वितरण के बृहद अभियान को तमनार में ऐतिहासिक बनाने अपील किया जा रहा है। इस अभियान को पोस्टर फ्लेक्स एवं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।गांव गांव में युवा महिलाओ, जनप्रतिनधियो वरिष्ठ नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। रक्षा सूत्र मास्क वितरण वीडियो फोटो ग्राफ्स को व्हाट्सएप ग्रुप 9479193299 फेसबुक व ट्विटर @raigarhpolice में शेयर करने आव्हान की जा रही है। इस मुहिम सभी सहयोगियों संगठन को सम्मानित किया जाएगा।


