राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह हेलमेट वितरण कार्यक्रम तमनार में हुए शामिल

राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह हेलमेट वितरण कार्यक्रम तमनार में हुए शामिल
तमनार @ संदेशा 24 @दुलेन्द्र पटेल
रायगढ़ जिले के ओद्योगिक क्षेत्र थाना तमनार राममंदिर चौक में 24 जून को राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में रायगढ़ पुलिस द्वारा हेलमेट वितरण किया गया। बिना हेलमेट वाहन चालकों को चालानी कार्यवाही पश्चात नि:शुल्क हेलमेट का वितरण कर यातायात नियमों का पालन करने संदेश दिया गया।

बता दे कि रायगढ़ जिले में सर्वाधिक दुर्घटनाएं धरमजयगढ़ अनुविभाग के तमनार घरघोड़ा में हुई है। प्रशासन, पुलिस, परिवहन विभाग के साथ तमाम एजेंसी यातायात दुर्घटनाओं को कम करने और मृत्यु दंड में कमी लाने योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है पर इस सब के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी वाहन चालकों की हैं।

राज्यसभा सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा स्वयं की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने प्रेरित किया गया और परिवारजनों को भी हेलमेट पहनने की बात कही। उन्होंने रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हेलमेट निशुल्क वितरण अभियान को सराहनीय पहल बताया।

डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने बताए कि पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर यातायात पुलिस द्वारा यातायात सुरक्षा को बढ़ावा देने हेलमेट वितरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है । जिले में कुल 16 ब्लैक स्पॉट को चिन्हांकित किया गया है जिसमें 10 नेशनल हाईवे और 04 स्टेट हाईवे में है तथा एक घरघोड़ा-तमनार व एक घरघोड़ा-लैलूंगा मार्ग पर है
वाहन चालकों को स्वयं की सुरक्षा के लिये यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है । सड़क हादसों में बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों की मौतें ज्यादा हुई है जिला पुलिस की अपील है कि दुपहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट पहने।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, डीएसपी अभिनव उपाध्याय,तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य नागरिक यातायात पुलिस एवं थाना तमनार पुलिसकर्मियों की विशेष सहभागिता रही ।

