मौहापाली में बी स्माइल फाउंडेशन द्वारा विकलांग महिलाओ को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन पैड प्रदाय

मौहापाली में बी स्माइल फाउंडेशन द्वारा विकलांग महिलाओ को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन पैड प्रदाय
तमनार @ 31 .7.2020 जनपद पंचायत तमनार के ग्राम पंचायत मौहापाली में 31 जुलाई को बी स्माइल फाउंडेशन द्वारा मासिक धर्म माहवारी स्वच्छ्ता के प्रति जागरूकता के विकलांग बजलिकाओ व महिलाओ को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन पैड प्रदाय किया गया। बी फाउंडेशन द्वारा माहवारी स्वच्छ्ता अभियान के तहत बालिकाओं व महिलाओं को मासिक धर्म माहवारी चक्र से जुड़ी समस्याओ सावधानी उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। बी स्माईल के जिला प्रभारी प्रमोद महंत बताया कि कारोना काल में बालिकाओ व महिलाओ को स्वच्छ्ता के प्रति जागरूकता के साथ परिवार का स्वास्थ्य बेहतर हो इसके लिए बी फाउंडेशन द्वारा हर संभव प्रयास की जा रही है। बी स्माईल फाउंडेशन कार्यकर्ता द्वारा उच्च क्वालिटी सैनिटरी नैपकिन पैड को सस्ते मूल्य पर गांवो में घर पहुंच सेवा प्रदान की जाती है। छत्तीसगढ़ में विकलांग बालिकाओ व महिलाओं को निःशुल्क प्रदान की जा रही है।विकलांग बालिकाओ व महिलाओ को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन पैड प्रदाय जनजागरूक अभियान में ग्राम पंचायत मौहापली सरपंच श्रीमती सुकु राठिया श्याम कुमार राठिया, पंच लालचंद साहू,गीता पैकरा, कांता प्रसाद पैकरा,पूर्व पंच गिरधारी साहू अन्य गणमान्य नागरिक एवं बी स्माइल फाउंडेशन सोसायटी जिला प्रभारी प्रमोद कुमार महंत,तमनार ब्लॉक प्रभारी कुसो राम बेहरा,ब्लॉक डिस्टीब्यूटर दिलेश्वर पटेल,कलस्टर डिस्टीब्यूटर पूनम, ग्राम प्रभारी ममता साहू कि उपस्थिति रही।



