रायगढ़ में 4 सहित प्रदेश में मिले 193 कोरोना मरीज, मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 9385….

संदेशा @दुलेंद्र पटेल 01.08.2020
रायगढ़। छत्तीसगढ़ में आज 193 नये कोरोना पॉजेटिव मरीजो की पहचान हुई हैं। प्रदेश में अब कुल मरीजों का आंकड़ा 9385 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में कुल मौत का आंकड़ा अब 55 पहुंच गया है। इससे पहले आज 380 कोरोना पॉजेटिव मरीजो को स्वस्थ्य होने पर आज अस्पताल से डिस्चार्ज किये गये।जिसमें राजधानी रायपुर आज भी कोरोना का हाटस्पाट बना रहा। राजधानी में आज 81 नये कोरोना के मरीज मिले हैं। वहीं दुर्ग में भी कोरोना के 53 नये केस सामने आये हैं। बिलासपुर से 9, राजनांदगांव से 8, जांजगीर से 8, सरगुजा से 7, कोरिया से 5, रायगढ़ से 4, बलौदाबाजार से 4, कबीरधाम से 4, मुंगेली से 3, बस्तर से 2, कोंडागांव से 1, नारायणपुर से 1, महासमुंद से 1, बेमेतरा से 1 और बालोद से 1 मरीज मिले हैं। वहीं रायपुर के शदाणी दरबार की एक 75 वर्षीय संक्रमित महिला की मौत हो गयी। शुक्रवार की देर रात महिला की मौत हुई है।

