
तमनार में बिना मास्क के घूम रहे 65 लोगो पर चालान काटा फिर मास्क देकर समझाइस दी गई
तमनार @ दुलेंद्र पटेल 6.8.2020
केलो बनांचल थाना तमनार में बिना मास्क के घूम रहे 65 लोगो पर बस स्टैंड तमनार के पास चालान काटा गया। उन्हें मास्क दी गई और घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने आव्हान की गई।रायगढ़ जिले को कोरोना संक्रमण मुक्त रखने के लिये जन सहयोग से रायगढ़ पुलिस की मुहिम में एक रक्षासूत्र मास्क का वितरण हर गांव हर घर हर जन हेतु पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में 12.37 लाख मास्क वितरण किया गया। रायगढ़ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपील की गई है कि जिला प्रशासन के गाईड लाईन का पालन करें, यदि को पालन नहीं करता है तो संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को तथा सार्वजनिक स्थानों पर बगैर मास्क/फेस कवर के घूमते व्यक्ति के पर कार्यवाही करने आदेश के बाद 5 अगस्त को बरभांठा में 9 लोगो का 6 अगस्त को बस स्टेंड के पास 65 लोगो पर चलान काटकर कार्यवाही की गई। तमनार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिना मास्क सार्वजनिक स्थानों पर बगैर मास्क फेस कवर के घूमने वालो पर पर चालान काटने कार्यवाही अभियान लगातार चलाई जाएगी।

