
वित्तमंत्री ओपी चौधरी से अभा.अघरिया समाज केंद्रीय समिति की सौजन्य मुलाकात
?वित्तमंत्री ओपी चौधरी जी ने प्रथम महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उषा पटेल को दी बधाई..
तमनार@संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 15.1.2025
छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी जी से उनके निवास कार्यालय रायपुर में अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल जी के अगुवाई एवं अखिल भारतीय अघरिया समाज के प्रतिनिधिमंडल ने 15 जनवरी बुधवार शाम को सौजन्य मुलाकात की।

वित्तमंत्री श्री चौधरी जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल जी को पुष्पगुच्छ से अभिनन्दन करते अभा अघरिया समाज केंद्रीय समिति के सातवें व प्रथम महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष भारी मतों से निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं देते सामाजिक संगठन एकता,सुदृढता,निष्पक्षता के साथ समाज के सर्वांगीण विकास करने उत्साहवर्धन किये।

वित्तमंत्री श्री चौधरी जी ने सामाज के सर्वांगीण विकास में हरसम्भव सहयोग करने भरोसा दिया। अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगणो की शपथ ग्रहण समारोह की तिथि स्थान निर्धारण हेतु चर्चा परिचर्चा कर फरवरी 2025 की प्रथम सप्ताह में आयोजित करने सुनिश्चित किया गया।

मुलाकात दौरान समाज के तेज राम नायक,छबि लाल पटेल,शिवकुमार पटेल,लता चौधरी,सरिता पटेल,पद्मिनी चौधरी,सेतराम पटेल,शंकर कौशिक,चंद्रकुमार पटेल,कामता पटेल,धनेश नायक,रेवाराम पटेल,नारायण पटेल,लोकनाथ पटेल,टीलेश्वर पटेल,ओमप्रकाश पटेल सहित अन्य सामाजिक बन्धुओ की उपस्थिति रही।


