नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड में 76 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न।

नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड में 76 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न
तमनार @ संदेशा 24
नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड में 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह पूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर उपस्थित नलवा परिवार के सदस्य कर्मचारी गण श्रमिकों प्लांट स्थित ओ पी जिंदल स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे प्रातः 09:50 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डायरेक्टर एवं प्लांट हेड एस एस राठी जी के आगमन पर ओपी जिंदल स्कूल के नन्हे-मुन्ने छात्रों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया एवं संयंत्र के सुरक्षाकर्मियों द्वारा डायरेक्टर एवं प्लांट हेड महोदय को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया संयंत्र के प्लांट हेड महोदय द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान संपन्न हुआ। यह पर्व 26 जनवरी को 1950 को आजादी के बाद हमारे संविधान लागू होने के बाद हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है इस वर्ष की थीम स्वर्णिम भारत विरासत और विकास हमारे गणतंत्र दिवस समारोह के सार को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है। यह हमें याद दिलाता है कि जब हम अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करते हैं तो हमे प्रगति और विकास की दिशा में अपनी यात्रा में दृढ़ रहना चाहिये।

श्री एस एस राठी जी ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम समूह के चेयरमैन नवीन जिंदल जी का संदेश सुनाया अपने संदेश में श्री नवीन जी ने कहा की परम आदरणीय बाउजी के आशीर्वाद एवं उनके विज़न और वैल्यूज पर चल कर नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड ने अनवरत अच्छा प्रदर्शन किया है एवं निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है साथ ही राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहा है। हम सभी मिलकर देश को आत्म निर्भर बनाने के बाउजी के सपने को साकार कर रहे हैं। नलवा के नाम अपने संदेश में श्री नवीन जी ने कहा हमें गर्व है कि NSP एक जिम्मेदार Organization है, जो राष्ट्र निर्माण के लिए कटिबद्ध है। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में रायगढ़ जिले का एक महत्वपूर्ण स्थान है। यही वह पवित्र भूमि है, जहां अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सरकारी तंत्र से आजाद कराने का संघर्ष शुरू किया था। यहां कई लोग उपस्थित हैं, जिन्होंने रोज तिरंगा फहराने के उस संघर्ष में सुप्रीम कोर्ट तक मेरा साथ दिया। मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं और रायगढ़ की इस पवित्र भूमि को नमन करता हूं।

नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड के डायरेक्टर एवं प्लांट हेड श्री एस एस राठी जी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा लगातार प्रयास नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड को एक ग्रेट प्लेस टू वर्क बनाने का है जिसमें आप सभी के सहयोग से हमारे प्लांट में सभी की सुरक्षा अच्छा वातावरण बेस्ट हाउसकीपिंग के साथ बेहतर कार्य का वातावरण देना है साथ ही हमारी कॉलोनी भी हम सभी के सहयोग से सुंदर स्वच्छ व स्वस्थ बनी रहे और हम जोर-शोर से लगातार इस पर कार्य कर रहे हैं इन्हीं प्रयासों के लिए नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड को मिड साइज ऑर्गेनाइजेशन कैटेगरी में “ग्रेट प्लेस टू वर्क अवार्ड 2024-25” से सम्मानित किया गया है।

श्री एस एस राठी जी ने एनएसपीएल में प्लांट एक्सटेंशन के रूप में दो नई ट्यूब मिल के बारे में बताते हुए कहा कि पहली मिल 150000 MT कैपेसिटी की और दूसरी मिल जो कि एशिया की सबसे बड़ी डीएफटी पाइप मिल है जिसकी कैपेसिटी 450000 MT प्रति वर्ष है निर्धारित समय से पूर्व इंस्टॉलेशन और कमिनिंग सफलतापूर्वक कर ली की गई है अब यह दोनों मिल पूर्ण रूप से प्रोडक्शन में आ चुकी हैं। ग्रीन एनर्जी को ध्यान में रखते हुए हमने सोलर पावर पैनल इंस्टॉल किए हैं जिससे यहां हमारे यहां ऊर्जा की पूर्ति सोलर पावर से की जाएगी। श्री राठी जी ने पूरी टीम को इस कार्य के लिए बधाई प्रेषित की।

श्री एस एस राठी जी ने कहा की आपको जानकर अत्यंत हर्ष होगा कि ओपी जिंदल स्कूल के विद्यार्थी अपनी शिक्षा के साथ-साथ इंटर स्कूल इंटर स्टेट और नेशनल लेवल के विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे डिफरेंट ओलंपियाड ग्रुप डांस साइंस एग्जीबिशन और क्रिकेट कंपीटीशन में भाग लेकर स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं जिसके लिए मैं उन सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के साथ पूरे स्कूल के प्रिंसिपल एवं सभी टीचर्स को बधाई देता हूं।

श्री राठी जी ने आगे कहा कि आज के इस चैलेंजिंग समय में भी जहां दूसरी स्टील कंपनियां कम से कम 10% से 15% की ग्रोथ कर रही हैं और अपनी cost को कम कर रही हैं वहां हमें भी Extreme Ownership, TOC और The One Thing के सटीक सिद्धांतों को अप्लाई करके कम से कम 15% से 20% की ग्रोथ करनी होगी व अपनी cost कम करना होगा इसको करके ही हम इस कॉम्पिटेटिव मार्केट में बने रह सकते हैं साथ ही कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि नलवा के समस्त कर्मचारी गण पूजनीय श्री बाबूजी के आशीर्वाद एवं आदरणीय श्री नवीन जिंदल जी के मार्गदर्शन में एक संगठित टीम के रूप में पूरी ईमानदारी वह मेहनत के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे जिसमें यह कंपनी अपने निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण रूप से हासिल करेगी।

नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड अपने सामाजिक उत्तरदायित्व की पूर्ति करते हुए आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न कल्याणकारी कार्यों को मूर्त रूप देने में सदैव तत्पर रहा है जिसके कारण हमें आसपास के ग्राम वासियों का शतत सहयोग प्राप्त होता है।
ओपी जिंदल स्कूल तराईमाल के प्रतिभावान छात्र छात्राओं ने इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर मनमोहक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित सभी कर्मचारियों अधिकारियों स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं सभी छात्र छात्राओं एवम अभिभावकों को मिष्ठान्न वितरण कर इस गरिमामयी कार्यक्रम का समापन किया गया।


