WhatsApp ला रहा है नया फीचर….चैट हिस्ट्री में होंगे फेरबदल….अब कई डिवाइसों पर सिंक कर सकेंगे चैट हिस्ट्री

नई दिल्ली फेसबुक के स्वामित्व वाले फेमस सोशल शेयरिंग प्लेटफॉर्म वाट्सएप पर आजकल एक नए फीचर पर काम जारी है, जिससे यूजर्स अपनी चैट हिस्ट्री को कम से कम अलग-अलग चार डिवाइसों पर सिंक कर सकेंगे. फिलहाल वाट्सएप केवल एक ही डिवाइस पर काम करने में सक्षम है. यूजर्स अपने अकांउट को अलग-अलग डिवाइसों पर इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं और काफी लंबे अर्से से यूजर्स की तरफ से इस फीचर को उपलब्ध कराए जाने की मांग थी.।
वाट्सएप बीटा को ट्रैक करने वाली एक फैन वेबसाइट वाबेटाइन्फो के मुताबिक, यह मैसेजिंग ऐप एक ही अकांउट को अलग-अलग डिवाइसों पर चलाए जाने की संभावना पर काम कर रही है.
रविवार को इस रिपोर्ट में कहा गया, एक ही समय में चार डिवाइसों पर अकांउट को चलाए जाने की दिशा में वह काम कर रहे हैं.
वाट्सएप पहले से ही एंड्रॉयड के साथ-साथ आईओएस के लिए एक इंटरफेस के निर्माण पर काम कर रही है.

