सचिव संघ तमनार द्वारा मोदी गारंटी पुरा नहीं होने पर अनिश्चितकालिन हडताल

सचिव संघ तमनार द्वारा मोदी गारंटी पुरा नहीं होने पर अनिश्चितकालिन हडताल
तमनार @संदेशा 24
प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के आह्वान पर जनपद तमनार के समस्त सचिव दिनांक 17 मार्च 2025 को विधान सभा घेराव एवं 18 मार्च 2025 से ब्लाक मुख्यालय में अनिश्चितकालिन हडताल तथा 01 अप्रेल 2025 को मंत्रालय घेराव करने का निर्णय लिया गया है।

बता दे कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों पंचायत सचिव धरने पर है,पंचायत सचिव एक ही मांग नियमिती करण का कर रहे हैं, सचिव संघ के हड़ताल से पंचायत के सारे काम ठप हो चुके हैं, क्योंकि हाल ही में पंचायत चुनाव संपन्न हुए है ऐसे में सरपंचों को चार्ज भी नहीं मिला है सचिवों के हड़ताल से गांव की मूलभूत सुविधाओं के साथ आवास प्लस सर्वे का भी काम प्रभावित हो रहा है, धरने पर बैठे पंचायत सचिवों का कहना है कई बार हड़ताल कर चुके हैं लेकिन हमारी सरकार हमारी सुन नहीं रही है पूर्व में नियमितीकरण का आश्वसन दिया गया था, इस बार जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा


