17 से 23 अगस्त तक रहेगा लॉकडाउन, आवश्यक सेवाएं ही रहेगी जारी, रायगढ़ कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रायगढ़। रायगढ़ कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर रायगढ़ भीम सिंह ने आदेश जारी किया है जिसमें 16 अगस्त 2020 की रात्रि 12:00 बजे से 23 अगस्त 2020 की रात्रि 11:59 तक लॉकडाउन रहेगा सिर्फ आवश्यक सेवाएं ही इस दौरान जारी रहेगी विस्तृत जानकारी के लिए पढ़िए आदेश:New Doc 2020-08-13 18.10.12
शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण कलेक्टर रायगढ़ ने एक सप्ताह के लॉक डाउन की घोषणा की है। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं की चीजें ही लोगों को मिल सकेगी। तीन दिनों से शहर और जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों के नए मरीज मिल रहे हैं।
शहर के अंदर कोरोना का संक्रमण बढ़ने के खतरे को देखते हुए अंततः जिला प्रशासन ने शहर में लॉक डाउन का निर्णय ले लिया है। शहर 17 अगस्त से 23 अगस्त तक लॉक डाउन रहेगा। इसीलिए रविवार को होने वाली बंदी इस बार नहीं होगी।
लॉक डाउन के दौरान किराना दुकान 7 बजे सुबह से 11 बजे तक खुलेगी। लोगों को खाने पीने, दूध सहित आवश्यक सेवा जारी रहेगी। लेकिन लॉक डाउन का पालन सख्ती से किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर रायगढ़ ने आदेश जारी किया है।

