तमनार में माटीकला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का भव्य स्वागत

तमनार में माटीकला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का भव्य स्वागत तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 16.4.2025 .
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार में निगम मंडल विस्तार के बाद माटीकला बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का तमनार में प्रथम आगमन पर सर्व कुम्हार समाज जिलाध्यक्ष रामचरण कुम्भकार के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने ढ़ोल नगाड़ा आतिशबाजी फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। तमनार में कुम्हार समाज के लोगों के मन में एक नई ऊर्जा देखा गया।
नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती ने कहाकि तत्कालीन डॉ रमन सिंह की भाजपा सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में माटीकला बोर्ड की शुरआत की गई है तब से कुम्हारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। कुम्हार समाज के परंपरागत व्यवसाय को तकनीक प्रदाय कर रोजगार दिलाया जा रहा है। सामाजिक लोगों को रोजगार की मुख्य धारा में जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ लेने आग्रह किया। भाजपा जिला महामंत्री सतीशचंद बेहरा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक,,नन्दकिशोर अन्य ने माटीकला बोर्ड के बारे में जानकारी देते शासन की योजनाओं का लाभ लेने आग्रह किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सतीशचंद बेहरा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक,सभापति गीतांजली पटनायक,नन्दकिशोर जी,झुमुकलाल कुराल,सुखदेव पटनायक,पत्रकार दुलेन्द्र पटेल,लक्ष्मीराम राणा सहित समाज के सैकड़ो युवा महिला वरिष्ठगणो की उपस्थिति रही।


