स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम धनागर रायगढ़ में राधे राधे वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

संदेशा@पुष्पेंद्र पटेल 15 अगस्त 2020
रायगढ़। आज 74 वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम धनागर रायगढ़ के मुख्य तालाब की पार – मेडों में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया, जिसमें लगभग 215 आम, नीम, काजू, जामुन, केला, बेहरा आदि पौधों का वृक्षारोपण किया गया ।



इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से गांव धनागर के श्री निराकार पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़ के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण,वृक्षारोपण, दिनचर्या से ग्रीनचर्या के अभियान को सुरक्षित रखने के लिए मार्गदर्शन एवं सफल बनाने का दिशा निर्देश दिये।




वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य आधारशिला श्री राजू पटेल (राधे राधे), सहायक प्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक नंदेली पीयूष शुक्ला, सुदेश राजपूत, सिद्धार्थ सिंह ,राजेश जैन, माधव स्वर्णकार, राधारमण मंडल, आर के अग्रवाल, एके पांडे, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी गण महेश पटेल सहायक संचालक क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास ,हिमांशु साहू सहायक संचालक क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास ,चंद्रकांत जायसवाल लेखापाल जिला पंचायत रायगढ़ (पुस्तक सदन), डॉ लीना श्रीवास्तव नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ फॉर्टिस जिंदल अस्पताल रायगढ़, कुशल पटेल (सेवा सहकारी समिति धनागर), लोकनाथ पटेल, शुभम पटेल, प्रकाश पटेल, दीपेश यादव, प्रशांत महिष, देवेंद्र यादव, टीकम यादव, ईश्वर पटेल, ऋषि पटेल, कोमल पटेल सोम नारायण, वेद प्रकाश पटेल, देवा नायक , एवं मोनू पटेल (पत्रकार) आदि युवा धनागर के सहयोग से राधे-राधे वृक्षारोपण कार्यक्रम सादगी पूर्ण रूप से सफल रहा।



