
तमनार तहसील में दो ब्यक्ति कोरोना पॉजिटिव,क्षेत्र को कन्टेन्टमेंट जोन घोषित.
तमनार @संदेशा 15.8.2020
तमनार तहसील में आज दो ब्यक्ति कोरोना पॉजिटिव केस पाया गया है।जिसकी पुष्टि सीएचसी तमनार के बीएमओ डॉ डीएस पैकरा द्वारा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीमार 50 वर्षीय ब्यक्ति 14 अगस्त 2020 को रायगढ़ जिंदल फोर्टिस से इलाज कराकर आया था।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में बीएमओ द्वारा बताया गया कि रैपिड एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुआ है। जिसे रायगढ़ हॉस्पिटल भेजा गया। तमनार तहसीलदार ने बताया कि कुधरीपारा तमनार व पूंजीपथरा दोनों जगह एक एक ब्यक्ति जिसकी सीएचसी तमनार से संक्रमित होने की पुष्टि हुआ है।
कोरोना संक्रमण से रोकथाम एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए जाने हेतु उक्त परिवार निवास क्षेत्र को पूर्ण बंद करना आवश्यक है बांस बल्ली के माध्यम से बेरिकेट सुनिश्चित करने हेतु द्वारा आदेश जारी किया गया है।कोटवारों की ड्यटी लगाई गई है। उक्त ब्यक्ति ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी ली जा रही है।

