घरघोड़ा
ट्रक ने छात्रा को रौदा मौके पर मौत. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को फूंका..

ट्रक ने छात्रा को रौदा मौके पर मौत. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को फूंका..

तमनार / घरघोड़ा – 17.8.2020 रायगढ़ जिले के घरघोड़ा के ठीक पहले भेंडरा पुल पर बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी मिल रही है कि पुल के पास ही एक ट्रक ने 16 वर्षीया स्कूली छात्रा को रौंद दिया है। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतिका का नाम कांति राठिया बताया जा रहा है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को फूंक दिया है। और चक्काजाम कर दिया है। इससे पहले आक्रोशित भीड़ ने घटनाकारित ट्रक के चालक की भी पिटाई कर दी। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव कर चालक को भीड़ के चंगुल से बचाया। खबर लिखे जाने तक मौके पर ही आक्रोशित ग्रामीण डटे हुए हैं।


