30 घंटे के भीतर घरघोड़ा ब्लॉक में 2 जिंदगी ट्रकों के पहिए के नीचे!!

संदेशा@पुष्पेंद्र पटेल 19.08.2020
कल घरघोड़ा ब्लॉक के भेंड्रा ग्राम के समीप 16 साल की नाबालिक बच्ची ट्रक के पहिए के नीचे आ गए!! ग्रामीणों ने मौके पर ही ट्रक को आग के हवाले कर दिया!! ग्रामीणों ने 3 से 4 घंटे मुख्य सड़क मार्ग भी जाम किया!! सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में गुस्सा ठंडा हो भी नहीं हो पाया था कि इसी क्षेत्र मे दूसरी सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना प्राप्त हो रही है!!

मिली जानकारियों के अनुसार आज दिनांक 18 अगस्त को बरौद के पास 8-9 बजे के बिच मोटरसाइकिल में जा रहे दंपत्ति और 5 साल के बच्चे को भारी वाहन ने ठोकर मार कर फरार हो गया!! मौका ए वारदात पर महिला की मृत्यु हो गई!! बच्चे और पिता को भी चोट आई है!! मृतिका का नाम चारो बाई चौहान पति सच्चिदानंद चौहान है,जो टपरंगा तमनार से निजी काम से ग्राम डुमरपाली जा रहे थे!! पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है!! इलाज के लिये पति और बच्चे को घरघोड़ा अस्पताल लाया गया है!! मृतक के परिजन को मौके पर ही सहायता राशि दी गई है!! पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है!!

