कलेक्टर भीम सिंह ने जे बी इंफ़्रा पूंजीपथरा में कोविड हॉस्पिटल 200 बेड हेतु तैयारियों का लिया जायजा

कलेक्टर भीम सिंह ने जे बी इंफ़्रा पूंजीपथरा में कोविड हॉस्पिटल 200 बेड हेतु तैयारियों का लिया जायजा
तमनार @ दुलेंद्र पटेल 21.8.2020
रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हो रही लगातार वृद्धि को देखते हुये 21 अगस्त को तहसील तमनार के इंडस्ट्रीयल पार्क पूंजीपथरा स्थित जेबी इंफ़्रा परिसर का निरीक्षण कर कोविड हॉस्पिटल 200 बेड हेतु विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं का एक सप्ताह में पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
पूंजीपथरा स्थित जे बी इंफ़्रा में 200 बेड की व्यवस्था के लिये सभी आवश्यक कार्य महिलाओं पुरूषों के लिये पृथक-पृथक शौचालय, स्नानघर की व्यवस्था, लाईट, पंखे,नियमित पानी आपूर्ति हेतु जेएसपीएल के अधिकारी कर्मचारियो द्वारा बताया गया।स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सक स्टॉफ के लिये भी सभी आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।
सीएचसी तमनार के बीएमओ डॉ डी एस पैकरा ने बताया कि जिलाध्यक्ष महोदय आज इंडस्ट्रीयल पार्क पूंजीपथरा जेबी इंफ़्रा का निरीक्षण कर कोविड हॉस्पिटल 200 बेड हेतु एक सप्ताह में पूर्ण करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया।हॉस्पिटल में सर्दी खांसी,बुखार सामान्य मरीजों के इलाज स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा।कोरोना संक्रमित पॉजिटिव केस को कोविड हॉस्पिटल रायगढ़ रिफर किया जाएगा।
कलेक्टर भीमसिंह निरीक्षण दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह,जिला पंचायत सीईओ सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी,बीएमओ डॉ डी एस पैकरा,एसडीएम मार्बल,तहसीलदार कश्यप एवं नायब तहसीलदार तमनार, घरघोड़ा,एवं जेएसपीएल के सी मैथ्यू, अनुराग विजयवर्गीय,विवेक पटनायक,टी एन तिवारी अन्य अधिकारी कर्मचारीगण की उपस्थिति रही।


