पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल तमनार में सरस्वती साइकल योजना के तहत साइकल का वितरण

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल तमनार में सरस्वती साइकल योजना के तहत साइकल का वितरण
—————————————-
तमनार @संदेशा 24
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती साइकल योजना छात्राओं के लिए वरदान साबित हो रही है, गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छ.ग. में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई है, जिसमें कक्षा नवमीं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अन्य वर्ग के बीपीएल परिवार की बालिकाओं को साइकल दी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य दूर दराज में रहने वाली बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना, स्कूल छोड़ने की दर कम करना और उन्हें परिवहन सुविधा देना है। इस योजना के प्रारंभ होने से बालिकाओं में शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ा है उपस्थिति में इजाफा हुआ है।
आज गुरूवार को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल तमनार में सरस्वती सायकल का वितरण जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार , तमनार भाजपा मण्डल के अध्यक्ष श्री स्वरुप पटनायक, भाजपा मण्डल महामंत्री श्री रमेश गुप्ता,बीडीसी श्रीमती गीतांजलि पटनायक, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री दीपक पटनायक, समिति के सदस्यगण श्री श्यामा उरांव, श्री डिलेश्वर साव, श्री रामचरण कुम्भकार,श्री सुकदेव पटनायक शाला के प्राचार्य श्री बाबूलाल पटेल, पूर्व प्राचार्य श्री बालकृष्ण वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मान हुआ।इस योजना के तहत विद्यालय के बीस छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री बाबूलाल पटेल द्वारा योजना का उद्देश्य तथा इसके लाभ के बारे में बताया गया तथा इस कार्यक्रम में उपस्थित माननीय अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


