अभा अघरिया समाज तमनार का 53 वां वार्षिक सम्मेलन लालपुर खार में भव्य सम्पन्न

अभा अघरिया समाज तमनार का 53 वां वार्षिक सम्मेलन लालपुर खार में भव्य सम्पन्न
?अघरिया समाज की नियमावली रीति नीति का परिपालन करें -बिहारी लाल पटेल
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 22.2.2026
अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र तमनार का 53 वां वार्षिक सम्मेलन 2026 ( बाल सभा) लालपुर खार परिक्षेत्र पेलमा में 22 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय महासचिव बिहारी लाल पटेल के मुख्य आतिथ्य क्षेत्रीय अध्यक्ष यादलाल नायक के अध्यक्षता एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों सहित 6 चौधरी,18 नायक 60 पटेल गोत्र के सैकड़ो युवा महिला व सामाजिक बंधुओ की उपस्थिति मे हर्षोल्लास से संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम इष्टदेव श्रीकृष्ण भगवान की पूजा अर्चना श्री कन्हैया जय अघरिया जयघोष के साथ अतिथियों एवं क्षेत्रीय पदाधिकारीगणो का पुष्पहार से भव्य स्वागत पश्चात स्वागत उद्बोधन हेमलाल पटेल, वार्षिक महासचिव प्रतिवेदन तेज राम नायक द्वारा सामाजिक प्रकरण, विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गयी एवं कोषाध्यक्ष हेमलाल पटेल द्वारा सारगर्भित वार्षिक आय व्यय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया ।
मुख्य अतिथि बिहारी लाल पटेल ने कहा कि अघरिया समाज की रीति नीति ,नियमावली का परिपालन करे। हमारा खान-पान,संस्कृति सभ्यता विशेष पहचान है। अघरिया समाज कृषि व्यवसाय,सामाजिक,राजनीतिक,शिक्षा स्वास्थ्य में कीर्तिमान हासिल कर रहा है।
युवाओ एवं महिलाओं की समाजिक गतिविधियों में सहभागिता हेतु आव्हान किया गया।

संयोजक दिनेश चौधरी,,रामलाल पटेल अध्यक्ष हिमगिर,राजेश नायक अध्यक्ष रायगढ़ ग्रामीण,रामअवतार पटेल अध्यक्ष रायगढ़,यदुमणी पटेल अध्यक्ष लैलूंगा,लक्ष्मण पटेल अंचल प्रभारी,लक्ष्मीनारायण चौधरी,उसत पटेल,परमानन्द पटेल,किंकर प्रसाद चौधरी,कमल पटेल,रामकुमार पटेल,भीम नायक सम्मेलन में अन्य वक्ताओं द्वारा सामाजिक एकता, सुदृढता,युवक युवतियों की विवाह,उत्थान संगठन की मजबूती हेतु युवा महिलाओं की सहभागिता सर्वांगीण विकास में योगदान देने आग्रह किया गया।
क्षेत्रीय समिति द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों क्षेत्रीय पदाधिकारी,ग्राम व परिक्षेत्र अध्यक्षगणों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष यादलाल नायक द्वारा समस्त अतिथियों,युवा महिलाओ,वरिष्ठ बन्धुओ द्वारा सम्मेलन को भव्य बनाने आभार व्यक्त कर समापन की घोषणा की गई।


सम्मेलन का कुशल मंच संचालन दुलेन्द्र पटेल द्वारा किया गया।लालपुर खार में अघरिया समाज 3 परिवार छोटा गांव द्वारा वार्षिक सम्मेलन आयोजन से गदगद हुए। कार्यक्रम में प्रमोद पटेल केंद्रीय उपाध्यक्ष,घनश्याम पटेल केंद्रीय सहसचिव,दुर्योधन पटेल,तेज़राम पटेल,ईश्वर नायक,धनीराम चौधरी,गिरिधर चौधरी,अश्वनी पटेल,सुरेंद्र पटेल,राजकुमार चौधरी,सीताराम चौधरी,




मोती लाल चौधरी,नेहरू लाल पटेल,रमेश पटेल,कुसुमलता पटेल,,नीलमणी पटेल,राधेश्याम नायक,दिगम्बर पटेल,संत राम पटेल,शोभाराम पटेल,बीडीसी कन्हाई पटेल,जीवन पटेल
अन्य सामाजिक बन्धुओ की उपस्थिति रही।


वार्षिक सम्मेलन में परिक्षेत्र पेलमा (पेलमा,मडवाडूमर,लालपुर खार,जरीडीह) के हेमलाल पटेल,अशोक पटेल,उग्रसेन नायक,उदयनाथ पटेल,नन्दलाल पटेल,राजकुमार पटेल,ताराचंद पटेल,बिहारी पटेल,बुंदराम पटेल,गोपाल पटेल,कृपा सिंधु पटेल,चित्रकुमार पटेल,रामदयाल पटेल अन्य बन्धुओ द्वारा स्वादिष्ट भोजन मिष्ठान खिलाने में सराहनीय योगदान रहा। सम्मेलन में क्षेत्रीय अतिथिगण एवं समस्त ग्रामाध्यक्ष परिक्षेत्रध्यक्ष एवं सैकड़ो माता बहनों युवा,गणमान्य नागरिक,सामाजिक बंधुओ की उपस्थिति रही।


