पिता बनने वाले हैं विराट कोहली, पत्नी अनुष्का की फोटो शेयर कर तारीख भी बताई

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिता बनने वाले हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘और फिर, हम तीन होंगे! जनवरी 2021 में आ रहा है।’
अनुष्का शर्मा ने भी विराट की तरह ट्वीट कर फैंस से गुड-न्यूज शेयर की है। इसके बाद विराट और अनुष्का शर्मा को खूब बधाईयां मिल रही हैं। विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में शादी रचाई थी।

