अभा अघरिया समाज हिमगिर का 29 वां वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न ?समाजिक बन्धुओ संरक्षक सदस्यता बढाते युवा महिलाओं सहभागिता करें-बिहारी लाल पटेल

अभा अघरिया समाज हिमगिर का 29 वां वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न
?समाजिक बन्धुओ संरक्षक सदस्यता बढाते युवा महिलाओं सहभागिता करें-बिहारी लाल पटेल
तमनार @संदेशा 24 # दुलेन्द्र पटेल 8.3.2026
अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र हिमगिर अंचल तमनार का 29 वां वार्षिक सम्मेलन 2026 ( बाल सभा) नवाड़ीही में 8 मार्च 2026 को राष्ट्रीय महासचिव बिहारी लाल पटेल के मुख्य आतिथ्य क्षेत्रीय अध्यक्ष रामलाल पटेल के अध्यक्षता एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों सहित 6 चौधरी,18 नायक 60 पटेल गोत्र के सैकड़ो युवा महिला व सामाजिक बंधुओ की उपस्थिति मे हर्षोल्लास से संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम इष्टदेव श्रीकृष्ण भगवान की पूजा अर्चना श्री कन्हैया जय अघरिया जयघोष के साथ अतिथियों एवं केंद्रीय,क्षेत्रीय पदाधिकारीगणो का पुष्पहार गमछा से भव्य स्वागत पश्चात स्वागत किया गया। कोषाध्यक्ष पूर्ण चन्द्र नायक द्वारा सारगर्भित वार्षिक आय व्यय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया ।
मुख्य अतिथि बिहारी लाल पटेल ने कहा कि समाजिक बन्धुओ संरक्षक सदस्यता बढाते,सामाजिक गतिविधियों में युवा महिलाओं की सहभागिता अवश्य करावें। अघरिया समाज की रीति नीति ,खान-पान,संस्कृति सभ्यता विशेष पहचान है।
युवक युवतियों की विवाह ,सामाजिक संगठन की एकता,सुदृठता उत्थान एवं नियमावली का परिपालन करने आव्हान किये। क्षेत्रीय अध्यक्ष रामलाल पटेल ने महिलाओं की उपस्थिति पर महिला दिवस की बधाई देते कहाकि हर परिवार से युवा महिलाएं वरिष्ठ संरक्षक सदस्यता ग्रहण करें। सामाजिक सुदृढ़ता एकता सामाजिक विकास में योगदान देवें। सामाजिक भवन में ट्यूब वेल,नल कनेक्शन एवं बाउन्ड्रीवाल शासन के सहयोग से करने बात कही गई। उन्होंने अभिभाबको को अपने युवक युवतियों के विवाह की यथायोग्य उम्र में विवाह करने आग्रह किया गया। उन्होंने सामाजिक बन्धुओ को कृषि व्यवसाय को आधुनिक तरीको से करने ,खान पान संस्कृति सभ्यता को अक्षुण्य बनाये रखने अपील किया।

पर्यावरण प्रेमी शिक्षा विद लक्ष्मीनारायण चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण संवर्धन,उत्कृष्ट कृषि प्रोत्साहन हेतु 11 हजार रुपये प्रदाय किया गया। उन्होंने आधुनिक उन्नत क़ृषि व्यवसाय,भूमि अदला बदला कर एक चक,ग्लोबल वार्मिंग से बचने पर्यावरण संरक्षण संवर्धन करने प्रोत्साहित किया गया।

वक्ताओं द्वारा विभिन्न सामाजिक एकता, सुदृढता,उत्थान संगठन की मजबूती युवा महिलाओं की सहभागिता सर्वांगीण विकास हेतु संबोधन संयोजक दिनेश चौधरी,अध्यक्ष राम लाल पटेल,जदुमणि पटेल अध्यक्ष लैलूंगा,राजेश नायक अध्यक्ष रायगढ़ ग्रामीण,लक्ष्मण पटेल अंचल प्रभारी तेज राम पटेल,रुक्मणी चौधरी,लक्ष्मीनारायण चौधरी गुरुजी,दुलेन्द्र पटेल पत्रकार,तेजराम नायक कवि,संतराम पटेल,हेमराम पटेल सर अन्य वक्ताओं द्वारा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों पर संबोधित कर उत्साहवर्धन किया गया।
क्षेत्रीय समिति द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट किया गया। सम्मेलन का कुशल मंच संचालन सचिव गंगा राम पटेल ने समस्त अतिथियों,युवा महिलाओ,वरिष्ठ बन्धुओ द्वारा सम्मेलन को भव्य बनाने आभार व्यक्त कर समापन की घोषणा की गई।
वार्षिक सम्मेलन में क्षेत्रीय संरक्षक गोकुल चौधरी,डमरूधर पटेल,अध्यक्ष राम लाल पटेल,विजय कुमार पटेल,पूरनचंद नायक,गंगाराम पटेल,शोभाराम नायक,भवानीशंकर पटेल,शिवप्रसाद पटेल,जीवन प्रसाद नायक,हीरालाल पटेल,रूपधर चौधरी,रूखमणी चौधरी,सुशीला पटेल सहित अन्य वरिष्ठ बन्धुओ नवाड़ीही ग्रामीणों द्वारा स्वादिष्ट भोजन मिष्ठान खिलाने में सराहनीय योगदान रहा। सम्मेलन में क्षेत्रीय अतिथिगण एवं समस्त ग्रामाध्यक्ष परिक्षेत्रध्यक्ष एवं सैकड़ो माता बहनों युवा,गणमान्य नागरिक,सामाजिक बंधुओ की उपस्थिति रही।


