महिला पतंजलि योग समिति रायगढ़ में संभाग स्तरीय एक दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन संपन्न

महिला पतंजलि योग समिति रायगढ़ में संभाग स्तरीय एक दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन संपन्न
तमनार @संदेशा 24
महिला पतंजलि योग समिति रायगढ़ में संभाग स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 29 मार्च 2026 को ओजस योग मंदिर रायगढ़ में प्रातः 8:00 बजे योग अभ्यास एवं यज्ञ हवन से शुरू हुआ।उक्त कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी सुश्री जया मिश्रा जी विशिष्ट अतिथि श्रीमती पूनम सोलंकी जी रोहिणी पटनायक एवं राज्य सोशल मीडिया प्रभारीसह राज्य कार्यकारिणी सदस्य गीतांजलि पटनायक राज्य कार्यकारिणी सदस्य श्रेया अग्रवाल जी रहीं।
यज्ञ हवन पश्चात सभी ने स्वल्पाहार ग्रहण किया तत्पश्च भारत माता की छायाचित्र पर मुख्य अतिथि के कर कमल द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला के द्वितीय सत्र का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि महोदय विशिष्ट अतिथि महोदय का पुष्प कुछ एवं माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया तत्पश्चात रायगढ़ जिला प्रभारी गीतांजलि पटनायक जी के द्वारा रायगढ़ जिला के कार्यकारिणी सदस्यों तहसील प्रभारी एवं विभिन्न योग शिक्षिकाओं का परिचय दिया गया। तत्पश्चात राज्य प्रभारी जया मिश्रा दीदी जी के द्वारा नवधा भक्ति के 9 प्रकारों को विस्तार पूर्वक समझाते हुए इसे अपने जीवन में शामिल करने हेतु प्रेरित किया गया उनके द्वारा योग शिक्षिकाओं को नवधा भक्ति को अपने ही जीवन में ही नही बल्कि योग अभ्यास शाला में आने वाली महिलाओं को भी इसे अपने जीवन में उतारने हेतु प्रेरित करने को कहा गया। इसके पश्चात भोजनाओं का सुबह सभी ने प्रेम से भोजन लिया और द्वितीय सत्र की शुभारंभ श्रेया दीदी जी द्वारा योग निंद्रा से किया गया जिसमें सभी को बहुत शांति एवं आनंद आया तत्पश्चात आदरणीय जय दीदी जी के द्वारा *विजय रथ* जो की रामचरितमानस के लंका कांड से लिया गया है पर विस्तृत बातचीत की गई और बड़े ही सुंदर ढंग से इसको गाते हुए सभी योग शिक्षिकाओं को इसे विस्तार से समझाया गया इसके पश्चाततत्पश्चात श्रेया अग्रवाल दीदी जी के द्वारा रोगानुसार योग पर विस्तृत चर्चा की गई एवं खान-पान कैसा हो इस पर भी विस्तार पूर्वक बताया गया ।
तत्पश्चात 24 अक्टूबर 2026 को साध्वी देव प्रिया दीदी जी के रायगढ़ आगमन के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई एवं सभी योग शिक्षिकाओं को इसके लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिया गया। जय दीदी जी के द्वारा वर्कशॉप में आए हुए सभी योग शिक्षक एवं कार्यकारिणी सदस्यों को कुछ संकल्प लेवाया गया और उसे संकल्प पर अपने कार्य को दृढ़ता पूर्वक करने पर जोर दिया गया।
इस एक दिवसीय कार्यशाला में सीमा पटेल, सुभद्रा शाह ,पुष्पा पटनायक ,प्रेरणा साव,रंगला मालाकार ,रश्मि चंद्र ,पूनम निषाद पूर्णिमा साहू,अंकित निषाद ,प्रमिला साव,शर्मिला नायक ,मनोरमा प्रधान, डॉ अपर्णा पटेल, नीलावती डनसेना, आशा गढ़तिया, स्वर्ण साहू , जंबोवती जायसवाल ,गंगा पटनायक ,वर्षा चंद्र ,चेतना ,पुष्प मंजरी ,मालती यादव , अंकित निषाद ,आरुषि स्वर्णकार ,नीलम गुप्ता ,मंजू पटनायक, निरुपमा दास ,कुंती प्रधान ,शकुंतला पटेल ,पुष्पांजलि बिसवाल एवं रायगढ़ एवं सारंगढ़ के समस्त तहसीलों की तहसील प्रभारी जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं योग शिक्षिकाएं उपस्थित थी।

