दीक्षांत समारोह में अलंकृत हुए ज्योतिर्विद प्रशान्त शर्मा

दीक्षांत समारोह में अलंकृत हुए ज्योतिर्विद प्रशान्त शर्मा
तमनार @संदेशा 24
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के 39वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 07 अप्रैल 2026, मंगलवार को दिल्ली में किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन और विशेष अतिथि के रूप में दिल्ली के राज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू शामिल हुए।

रीजनल कार्यालय रायपुर में दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति श्री सच्चिदानंद शुक्ला ने की। इस दीक्षांत समारोह में तमनार अंचल के कोलम ग्राम के निवासी प्यारेलाल शर्मा जी के सुपुत्र प्रशान्त शर्मा को ज्योतिष शास्त्र में स्नातकोत्तर की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने पर प्रमाणपत्र एवं आचार्य की उपाधि से अलंकृत किया गया। पेशे से इंजीनियर प्रशान्त शर्मा विगत कई वर्षों से ज्योतिष के कार्यों से क्षेत्र में जनकल्याण का कार्य कर रहे हैं। प्रशान्त शर्मा जी ने इस गौरवान्वित क्षण में अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, ज्योतिष के गुरुजनों और इग्नू के शिक्षकों को दिया है। प्रशान्त शर्मा की इस उपलब्धि पर उनके इष्ट मित्रों, परिवार जनों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।


