WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
रायगढ़

पुसौर सीएचसी ने रचा इतिहास: एनक्यूएएस में प्रदेश में प्रथम स्थान, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं का बना मॉडल

पुसौर सीएचसी ने रचा इतिहास: एनक्यूएएस में प्रदेश में प्रथम स्थान, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं का बना मॉडल

*राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों में सर्वाधिक अंक, निजी अस्पताल जैसी सुविधाओं से मरीजों को राहत*

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

*बेहतर प्रबंधन, स्वच्छता और समर्पित स्टाफ की मेहनत लाई रंग, जिले के अन्य संस्थानों के लिए बना प्रेरणास्रोत*

रायगढ़ @संदेशा 24
रायगढ़ जिले के पुसौर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल करते हुए प्रदेश भर में अपनी अलग पहचान बनाई है। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रमाणन प्राप्त कर इस स्वास्थ्य केंद्र ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की श्रेणी में प्रदेश में सर्वाधिक अंक अर्जित करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र द्वारा मार्च 2026 में किए गए बाह्य मूल्यांकन के आधार पर पुसौर सीएचसी को यह प्रतिष्ठित प्रमाणन प्रदान किया गया। मूल्यांकन के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सुविधाएं, प्रबंधन व्यवस्था, स्टाफ की कार्यकुशलता और मरीजों के प्रति व्यवहार जैसे विभिन्न मानकों पर गहन परीक्षण किया गया, जिसमें पुसौर सीएचसी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
पिछले कुछ समय में किए गए व्यापक सुधारों के बाद अब पुसौर स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हो चुका है। यहां आने वाले मरीजों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आरामदायक वातावरण मिलता है, जिससे उन्हें निजी अस्पताल जैसा अनुभव प्राप्त होता है। अस्पताल में बेहतर साफ-सफाई, व्यवस्थित रिकॉर्ड प्रबंधन, प्रशिक्षित एवं संवेदनशील स्टाफ और मरीजों के प्रति मानवीय व्यवहार ने इसे आमजन के बीच भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र बना दिया है।
रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पुसौर सीएचसी का यह प्रदर्शन राज्य सरकार की गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र द्वारा स्थापित किए गए उच्च मानक अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और यह उपलब्धि संसाधनों के बेहतर उपयोग, सतत मॉनिटरिंग तथा स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पण का परिणाम है।
वहीं रायगढ़ कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों और स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उत्कृष्ट टीमवर्क, कुशल प्रबंधन और सेवा भावना का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि पुसौर सीएचसी ने गुणवत्ता सुधार का एक आदर्श मॉडल प्रस्तुत किया है, जिसे जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में भी लागू करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि आमजन को बेहतर और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद नायक, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्री नवीन शर्मा तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार नायक ने अस्पताल के सभी डॉक्टरों, नर्सों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि एनक्यूएएस का मुख्य उद्देश्य मरीजों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। पुसौर सीएचसी की इस सफलता से न केवल पुसौर बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को भी बेहतर, सुरक्षित और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
स्वावलंबन परियोजना के तहत मौहापाली में जिंदल फाउंडेशन द्वारा द... 🚨फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की... 🚨उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले ... 🚨ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई, ऑनला... भारतीय जनता युवा मोर्चा रोडोपाली की प्रथम परिचयात्मक बैठक आयोज... खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास का नया अध्यायः अगले पांच वर्षो... डीएमएफ से कृषि क्षेत्र को 4.19 करोड़ की बड़ी सौगात ग्रामीण शिक्षा को नई उड़ानः डीएमएफ मद से लैलूंगा के तोलमा में ब... 🚨एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली मासिक क्राइम समीक्षा बैठक, अप... 🚨अभियान संवेदना" के तहत पूंजीपथरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, यु...