WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
रायगढ़

सुशासन तिहार: मचिदा शिविर बना जनविश्वास का केंद्र, आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

सुशासन तिहार: मचिदा शिविर बना जनविश्वास का केंद्र, आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

*एक ही मंच पर मिली हर विभाग की सुविधा, ग्रामीणों ने कहा-अब गांव में ही हो रहा समाधान*

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

*पीएम आवास की चाबी से खिले चेहरे, श्रम कार्ड और राशन कार्ड पाकर लाभान्वित हुए हितग्राही*

*मुख्यमंत्री की मंशानुरूप गांव-गांव पहुंच रहा सुशासन*

रायगढ़ @संदेशा 24

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरुप आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत आज विकासखंड पुसौर के ग्राम मचिदा स्थित शिव मंदिर परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 22 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। सुबह से ही ग्रामीण बड़ी संख्या में शिविर स्थल पहुंचने लगे और विभिन्न विभागों के स्टॉलों में अपनी समस्याएं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

शिविर में कुल 839 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मांग एवं शिकायतों से जुड़े विभिन्न विषय शामिल थे। प्रशासन द्वारा कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई गई, जबकि शेष आवेदनों को निर्धारित समय-सीमा में हल करने का भरोसा दिया गया। शिविर में प्रशासन की सक्रियता और अधिकारियों की संवेदनशील कार्यशैली से ग्रामीणों में विशेष उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला। शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, श्रम, बिजली, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए और अधिकारियों से सीधे संवाद कर समाधान प्राप्त किया।

जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिविर में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रशासन को गांव तक पहुंचाना है, ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। ग्रामीणों ने भी शिविर की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार उन्हें एक ही स्थान पर कई विभागों की सेवाएं और योजनाओं की जानकारी सहज रूप से प्राप्त हुई। शिविर में शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ भी वितरित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। साथ ही उन्हें शुभकामना पत्र एवं दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया गया। आवास की चाबी मिलने पर हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रम विभाग द्वारा 5 श्रमिकों को श्रम कार्ड वितरित किए गए, जिससे उन्हें शासन की विभिन्न श्रमिक हितैषी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। खाद्य विभाग की ओर से ग्राम पंचायत कोतासुरा के 3 पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता राशन कार्ड प्रदान किए गए।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत मचिदा की स्वच्छता दीदियों को साड़ी एवं शुभकामना पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम संपदा एवं समर्थ पोर्टल में उत्कृष्ट कार्य करने एवं सर्वाधिक कर वसूली करने वाली ग्राम पंचायत त्रिभौना, नावापाली, मचिदा, नवापारा-बी, तुरंगा एवं टिनमिनी के सचिवों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, संबंधित ग्राम पंचायत के पंच-सरपंच एवं सैकड़ों के संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

*19 मई को खरसिया के दर्री में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर*

सुशासन तिहार-2026 के तहत जनसमस्याओं के निराकरण का यह अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 19 मई को विकासखंड खरसिया के ग्राम दर्री स्थित बरतराई परिसर में अगला जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में 20 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। प्रशासन द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर लाभ उठाएं। शासन की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन के प्रति विश्वास और सहभागिता लगातार मजबूत हो रही है।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिंदल द्वारा आयोजित कैंप में 38 लोगों... स्वावलंबन परियोजना के तहत मौहापाली में जिंदल फाउंडेशन द्वारा द... 🚨फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की... 🚨उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले ... 🚨ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई, ऑनला... भारतीय जनता युवा मोर्चा रोडोपाली की प्रथम परिचयात्मक बैठक आयोज... खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास का नया अध्यायः अगले पांच वर्षो... डीएमएफ से कृषि क्षेत्र को 4.19 करोड़ की बड़ी सौगात ग्रामीण शिक्षा को नई उड़ानः डीएमएफ मद से लैलूंगा के तोलमा में ब... 🚨एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली मासिक क्राइम समीक्षा बैठक, अप...