WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
तमनार

उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय को मिला ‘यूनिवर्सिटी ऑफ द ईयर-– एक्सीलेंस इन हायर एजुकेशन” सम्मान

उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय को मिला ‘यूनिवर्सिटी ऑफ द ईयर-– एक्सीलेंस इन हायर एजुकेशन” सम्मान(नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित “सरदार पटेल यूनिटी अवॉर्ड 2026” के भव्य एवं गरिमामय समारोह में ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. डी. पाटीदार ने ग्रहण किया सम्मान)तमनार @संदेशा 24उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय योगदान, उत्कृष्ट शैक्षणिक मानकों एवं नवाचारपूर्ण पहल के लिए ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय को प्रतिष्ठित “सरदार पटेल यूनिटी अवॉर्ड 2026” के अंतर्गत “यूनिवर्सिटी ऑफ द ईयर – एक्सीलेंस इन हायर एजुकेशन” श्रेणी में सम्मानित किया गया है। यह गौरवपूर्ण सम्मान विश्वविद्यालय को नई दिल्ली में आयोजित भव्य “सरदार पटेल यूनिटी अवॉर्ड 2026” समारोह के दौरान प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह शांग्री-ला, नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं एवं गणमान्य अतिथियों एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. डी. पाटीदार ने यह सम्मान माननीय केंद्रीय मंत्री श्री रामदास आठवले एवं माननीय सांसद श्रीमती हेमा मालिनी जी के कर-कमलों से ग्रहण किया।यह प्रतिष्ठित सम्मान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों, उन्नत शोध कार्यों तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है। विश्वविद्यालय ने वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इस सम्मान को विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. डी. पाटीदार ने एक भव्य समारोह में ग्रहण किया, एवं सम्मान प्राप्ति के उपरांत अपने वक्तव्य में डॉ. आर. डी. पाटीदार ने कहा, “यह सम्मान हमारे विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के अथक प्रयासों, समर्पण और प्रतिबद्धता का परिणाम है। यह हमें भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित करता है।” उन्होंने आगे कहा कि ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय निरंतर ऐसे शैक्षणिक प्रयास कर रहा है, जो छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक एवं उद्योगोन्मुख कौशल भी प्रदान करें। विश्वविद्यालय द्वारा उद्योगों के साथ एमओयू (MoUs), लाइव प्रोजेक्ट्स, रिसर्च इनोवेशन तथा फील्ड एक्सपोजर जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को वास्तविक दुनिया का अनुभव प्रदान किया जाता है। डॉ. आर. डी. पाटीदार ने इस प्रतिष्ठित सम्मान को प्राप्त करने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विशेष रूप से जिंदल स्टील के चेयरमैन श्री नवीन जिंदल जी तथा विश्वविद्यालय की चांसलर श्रीमती शालू जिंदल जी के प्रति गहरा आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे उनका मार्गदर्शन, निरंतर समर्थन एवं प्रेरणा अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। डॉ. पाटीदार ने आगे कहा कि श्री नवीन जिंदल जी एवं श्रीमती शालू जिंदल जी के दूरदर्शी नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने शिक्षा और उद्योग के बीच एक सशक्त सेतु का निर्माण किया है। इस पहल ने न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है, बल्कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक, आधुनिक एवं उद्योगोन्मुख कौशल से सुसज्जित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उनके मार्गदर्शन और दूरदृष्टि के कारण ही ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और इस प्रतिष्ठित सम्मान को प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। डॉ. पाटीदार ने विश्वास व्यक्त किया कि वे इसी प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए विश्वविद्यालय को और भी उच्च मानकों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ‘सरदार पटेल यूनिटी अवॉर्ड 2026’ का आयोजन टॉपनॉच फाउंडेशन (Topnotch Foundation) द्वारा किया जाता है,

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

जो नई दिल्ली स्थित एक प्रमुख रिसर्च एवं मीडिया कंसल्टिंग संस्था है। यह संस्था विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संगठनों, संस्थानों और पेशेवरों की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के लिए जानी जाती है। अपने शोध, विश्लेषण और रेटिंग आधारित दृष्टिकोण के माध्यम से यह फाउंडेशन ऐसे प्लेटफॉर्म तैयार करता है, जहाँ प्रतिभा, नवाचार और नेतृत्व को पहचान मिल सके। यह पुरस्कार श्रृंखला सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता और राष्ट्र-निर्माण के आदर्शों से प्रेरित है। इस अवॉर्ड का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करना है। साथ ही, यह कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और नेताओं को एक मंच पर लाकर नेटवर्किंग, विचार-विमर्श और सहयोग के अवसर भी प्रदान करता है, जिससे समग्र विकास और उत्कृष्टता को बढ़ावा मिलता है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अनुराग विजयवर्गीय ने समस्त विश्वविद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल विश्वविद्यालय की बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाती है, बल्कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित उत्कृष्ट मानकों एवं उद्योग जगत के साथ मजबूत साझेदारी का भी प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी इसी समर्पण और गुणवत्ता के साथ कार्य करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ हासिल करता रहेगा।ज्ञातव्य हो कि रायगढ़ के पुंजिपथरा स्थित ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2014 में (राज्य अधिनियम 13) देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह जिंदल ग्रुप द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य देश एवं विदेश के विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान करना है। विश्वविद्यालय उत्कृष्ट पाठ्यक्रम, अनुभवी संकाय, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों तथा अत्याधुनिक अधोसंरचना के माध्यम से विद्यार्थियों को एक सृजनात्मक एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सम्मान विश्वविद्यालय की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता, उत्कृष्टता और नवाचार का सशक्त प्रमाण है। विश्वविद्यालय भविष्य में भी शिक्षा और उद्योग के बीच समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है और आने वाले समय में नई सफलताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
हाथियों के संरक्षण और वैज्ञानिक प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा - वन... एचआईवी संक्रमण पर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी निगरानी, 18 संक्रमितो... किसानों की जरूरतों को प्राथमिकता, सहकारी समितियों में पर्याप्त... रोजगार का सुनहरा अवसर, 08 जून को लगेगा रोजगार मेला बाल मधुमेह की समय पर पहचान और प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य विभाग ए... नैनो उर्वरकों ने बदली खेती की तस्वीर, किसान जगदीश प्रधान को मि... विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर की ग्राम पंचायतों में विशेष ग्रा... आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायगढ़ प्रेस क्लब भवन, वित्त म... विकास कार्यों की गुणवत्ता और जनसुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, राय... पहाड़ों और जंगलों के बीच पहुंची शासन की योजना, आंगनबाड़ी कार्य...