WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

ऑल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रायगढ़ द्वारा पुलिसकर्मियों को दिया गया सीपीआर प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में आयोजित हुआ सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम

रायगढ़ @संदेशा 24

स्वर्गीय श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के तत्वावधान में ऑल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रायगढ़ द्वारा आज मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पुलिसकर्मियों के लिए एकदिवसीय सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में घायल अथवा हृदयाघात से पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित सहायता प्रदान करने और सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देने के तरीकों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम में डॉक्टरों की टीम ने पुलिसकर्मियों को पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन और वीडियो डेमो के माध्यम से सीपीआर की आवश्यकता और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. गजेंद्र ने अपने प्रस्तुतीकरण में बताया कि दुर्घटना, आगजनी, बाढ़ जैसी आपदा या अन्य किसी कारण से यदि किसी व्यक्ति का ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो जाए, वह मूर्छित हो और कोई प्रतिक्रिया न दे रहा हो, तो सही तरीके से सीपीआर देकर उसके रक्त संचार को पुनः सक्रिय किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में सबसे पहले व्यक्ति को जरूरी है सुरक्षित स्थान पर ले जाएं, उसकी प्रतिक्रिया चेक करें, डायल 108 और 112 पर कॉल कर मेडिकल सहायता बुलानी चाहिए। मेडिकल टीम के पहुंचने तक सीपीआर देकर पीड़ित व्यक्ति का जीवन बचाने का प्रयास किया जा सकता है।

प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटना संबंधी वीडियो के माध्यम से सीपीआर देने की विधि का डेमो दिखाया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने स्वयं एक-एक कर सीपीआर देने का प्रायोगिक अभ्यास किया।

डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी ने सीपीआर प्रशिक्षण आयोजन के लिए डॉक्टर प्रभात पटेल और उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीएसपी सुशांतो बनर्जी, आरआई अमित सिंह सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 100 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ... चक्रधर समारोह में मधुमिता रॉय मिश्रा ने कथक की शास्त्रीय नृत्य... चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति ... चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी *दर... चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति ... कलार्पणा एन्सेम्बल की भरतनाट्यम प्रस्तुति के साथ चौथे दिन के क... रायगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स... नलवा स्टील एंव नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड में शिल्पदेव भगवान श्...