WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
रायगढ़

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से 2,705 परिवार बने ऊर्जा आत्मनिर्भर, हर माह 13.80 लाख यूनिट हरित बिजली का उत्पादन

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से 2,705 परिवार बने ऊर्जा आत्मनिर्भर, हर माह 13.80 लाख यूनिट हरित बिजली का उत्पादन

*11.50 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता स्थापित, बिजली बिल में राहत के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मिल रहा बढ़ावा

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

रायगढ़ @संदेशा 24

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना रायगढ़ जिले में ऊर्जा क्रांति का माध्यम बनती जा रही है। स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा की दिशा में जिले ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। योजना के प्रति लोगों का बढ़ता विश्वास और उत्साह इस बात का प्रमाण है कि अब आम नागरिक भी ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। जिले में अब तक 2,705 घरों में सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित हो चुके हैं, जिससे हजारों परिवारों के बिजली बिल में कमी आने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिल रही है।

जिले में योजना के तहत अब तक कुल 6,701 आवेदन प्राप्त हुए हैं। केवल मई माह में ही 912 नए आवेदन मिले, जिनमें से 411 घरों में सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। वर्तमान में प्रति सप्ताह औसतन 228 नए आवेदन प्राप्त हो रहे हैं तथा 100 से अधिक घरों में नियमित रूप से सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि रायगढ़ में सौर ऊर्जा को लेकर जनभागीदारी लगातार बढ़ रही है।
शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर के मार्गदर्शन में विद्युत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता गतिविधियां संचालित कर पात्र उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके सकारात्मक परिणाम स्वरूप जिले में सोलर रूफटॉप संयंत्रों की स्थापना लगातार बढ़ रही है और बड़ी संख्या में परिवार स्वच्छ ऊर्जा से जुड़ रहे हैं। वर्तमान में स्थापित 2,705 सोलर संयंत्रों की कुल क्षमता 11,504 किलोवाट है। इनसे प्रतिदिन लगभग 46 हजार यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है, जो प्रतिमाह करीब 13.80 लाख यूनिट के बराबर है। इससे न केवल उपभोक्ताओं की विद्युत आवश्यकता की पूर्ति हो रही है, बल्कि पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता भी कम हो रही है।

गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर, कूलर और अन्य विद्युत उपकरणों के बढ़ते उपयोग से बिजली की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान कर रही है। योजना से जुड़े परिवार अपनी आवश्यकता की बड़ी मात्रा में बिजली स्वयं उत्पादन कर रहे हैं, जिससे उनके मासिक बिजली व्यय में उल्लेखनीय कमी आई है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही बैंक ऋण की आसान किश्तों की सुविधा भी उपलब्ध है। योजना के तहत 1 किलोवाट सोलर संयंत्र से प्रतिमाह लगभग 120 यूनिट, 2 किलोवाट से 240 यूनिट तथा 3 किलोवाट संयंत्र से लगभग 360 यूनिट बिजली का उत्पादन संभव है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त सब्सिडी के कारण उपभोक्ताओं पर आर्थिक भार न्यूनतम हो गया है।
योजना की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन, सरल एवं पारदर्शी है। इच्छुक नागरिक पीएम सूर्यघर पोर्टल, मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल की डिजिटल सेवाओं तथा टोल-फ्री नंबर 1912 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन व्यवस्था के तहत उपभोक्ता स्वयं अधिकृत वेंडर का चयन भी कर सकते हैं। सौर ऊर्जा के बढ़ते उपयोग से रायगढ़ जिला न केवल बिजली बचत की दिशा में नई मिसाल कायम कर रहा है, बल्कि हरित एवं प्रदूषण-मुक्त भविष्य की ओर भी मजबूत कदम बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना आज जिले में आर्थिक बचत, ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
हाथियों के संरक्षण और वैज्ञानिक प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा - वन... एचआईवी संक्रमण पर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी निगरानी, 18 संक्रमितो... किसानों की जरूरतों को प्राथमिकता, सहकारी समितियों में पर्याप्त... रोजगार का सुनहरा अवसर, 08 जून को लगेगा रोजगार मेला बाल मधुमेह की समय पर पहचान और प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य विभाग ए... नैनो उर्वरकों ने बदली खेती की तस्वीर, किसान जगदीश प्रधान को मि... विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर की ग्राम पंचायतों में विशेष ग्रा... आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायगढ़ प्रेस क्लब भवन, वित्त म... विकास कार्यों की गुणवत्ता और जनसुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, राय... पहाड़ों और जंगलों के बीच पहुंची शासन की योजना, आंगनबाड़ी कार्य...