WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
रायगढ़

हरी खाद, बीजीए खाद एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसानों को किया गया जागरूक*

खेत बचाओ अभियान के तहत गोढ़ी में कृषक चर्चा आयोजित हरी खाद, बीजीए खाद एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसानों को किया गया जागरूक*

रायगढ़ @संदेशा 24

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

कृषि विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत विकासखंड तमनार के ग्राम गोढ़ी में कृषक चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को हरी खाद के उपयोग, बीजीए (ब्लू ग्रीन एल्गी) खाद, जैविक खेती को बढ़ावा देने, रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा खरीफ मौसम की पूर्व तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने किसानों से संवाद करते हुए बताया कि अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है। खेतों की उत्पादकता एवं मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हरी खाद, जैविक खाद तथा जैव उर्वरकों का उपयोग आवश्यक है। उन्होंने किसानों को धान एवं अन्य खरीफ फसलों की बुवाई से पूर्व बीज उपचार, मृदा परीक्षण तथा संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने की सलाह दी।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 1 जून से 30 जून 2026 तक पूरे देश में खेत बचाओ अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य मिट्टी की गुणवत्ता को बनाए रखना, रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग को कम करना तथा वैज्ञानिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है। इसके तहत मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण, उन्नत बीजों का उपयोग, हरी खाद, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा जल-संरक्षण आधारित खेती के बारे में किसानों को जागरूक किया जा रहा है। कृषक चर्चा के दौरान किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड एवं कृषि यंत्रीकरण से संबंधित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। किसानों ने अभियान के उद्देश्यों की सराहना करते हुए वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाने तथा मिट्टी की उर्वरता संरक्षण हेतु सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। अभियान का मुख्य संदेश मिट्टी बचाओ, खेती बचाओ, किसान बचाओ है, जिसके माध्यम से किसानों को टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
🚨अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग... 🚨रिलेशनशीप में रहते हुए आरोपी ने अन्य महिला से रचाई कथित शादी,... 🚨ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 ल... 🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मार... रेत के अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई *डूमरपाली में पो... महिला आईटीआई रायगढ़ में प्रवेश के लिए 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन आम... हरी खाद, बीजीए खाद एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसानों को किय... किसानों और ग्रामीणों के लिए लाभकारी रहा तारापुर शिविर *21 ग्र... विश्व पर्यावरण दिवस: अदाणी पावर प्लांट परिसर में लगाए गए 350 प... प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, पौधे...