अघरिया सदन रायगढ़ में एक कदम प्रकृति की ओर “सीड बॉल निर्माण अभियान ” कार्यक्रम का आयोजन

अघरिया सदन रायगढ़ में एक कदम प्रकृति की ओर “सीड बॉल निर्माण अभियान ” कार्यक्रम का आयोजन
रायगढ़ @ संदेशा 24
एक कदम प्रकृति की ओर , “सीड बॉल निर्माण अभियान ” कार्यक्रम का आयोजन 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अघरिया सदन, रायगढ़ में किया गया जिसके तहत उपस्थित सामाजिक सदस्यों द्वारा बीज संग्रह एवं सामग्री व्यवस्था कर उसे सीड बाल के रूप में बनाकर वितरण हेतु तैयार किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस के उद्देश्य पर संक्षिप्त परिचय पर्यावरण सचिव गोपाल पटेल द्वारा दिया गया तत्पश्चात क्रमशः पर्यावरण जागरूकता संबोधन हेतु सामाजिक सदस्यों को आमंत्रित किया गया कार्यक्रम का संचालन करते हुए केन्द्रीय पदाधिकारी श्रीमती रूपा पटेल ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण की आवश्यकता पर उद्बोधन के लिए केन्द्रीय सचिव भोजराम पटेल को आमंत्रित किया ।

श्री पटेल ने अपने प्रेरक विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा शरीर प्रकृति के संतुलन पर निर्भर है : क्षिति जल पावक गगन समीरा , पंच तत्व यह अधम शरीरा , का उद्धरण देते हुए अपने जन्म दिवस, वैवाहिक वर्षगांठ, अन्य आयोजनों पर एक-एक पेड़ अवश्य लगाने का अपील किया । शिक्षिका श्रीमती लीशा पटेल ने अपनी स्वरचित कविता सुनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया वहीं केन्द्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा प्रकाश नायक ने हम पौधा क्यों लगाये ? कविता का पाठ कर पेड़ों की विभिन्न उपयोगिता दवा, छाया, गृह निर्माण , इमारती से लेकर जीवन के हर क्षेत्र में इसके योगदान को रेखांकित किया। पी.डी. कामर्स कालेज की प्राध्यापक प्रो. हेमकुमारी पटेल ने पर्यावरण प्रदुषण एवं ग्लोबल वार्मिंग के दौर में वृहद स्तर पर पेड़ लगाने की आवश्यकता बतायी । इस अवसर पर शिक्षिका श्रीमती सीमा पटेल ने भी अपनी काव्य के माध्यम से – हमको देती है प्रकृति सुंदर शुभ उपहार ; मानव भी हम अब न करें अत्याचार ; का संदेश दिया ।

रश्मि चौधरी ने पेड़ पौधों की छांव सुहानी , धरती माँ की यही कहानी ; के माध्यम से अपनी भाव अभिव्यक्त की । योग प्रशिक्षिका शर्मिला नायक ने पंच वृक्ष पीपल नीम तुलसी बरगद आवंला के महत्व को बताते हुए अपना प्रेरक वक्तव्य दिया। रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष राजेश पटेल ने भी पर्यावरण के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। आभार प्रदर्शन केन्द्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती कमला पटेल ने करते हुए कहा कि किसी भी आयोजन में सबकी भागीदारी अहम् होती है अतः पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं को आगे आने का आह्वान किया उन्होने कहा कि यह एक छोटा प्रयास है जो भविष्य में खुशहाली और पर्यावरण संरक्षण का आधार बनेगा। आभार प्रदर्शन पश्चात स्वल्पाहार वितरण कर कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय पदाधिकारी कोषाध्यक्ष प्रमोद पटेल, संयुक्त सचिव – भुवन पटेल, सह सचिव – घनश्याम पटेल, नरेश नायक , से.नि. अधिकारी टीकाराम पटेल, सक्रिय सहयोगी सुरेश पटेल राधे नायक अनिल पटेल की गरिमामय उपस्थिति रही ।

*सबने मिलकर बनाया सीड बॉल :*
कार्यक्रम के दौरान निर्माण कार्यशाला का संचालन करते हुए केन्द्रीय पर्यावरण सचिव गोपाल पटेल द्वारा सीड बाल (याने गोबर और मिट्टी का बीज सना हुआ बाल) बनाने की विधि का प्रदर्शन किया गया तथा सभी प्रतिभागियों द्वारा सामूहिक सीड बाल निर्माण कर इसे बरसात में उपयोगी स्थानों पर विखेरने का संकल्प लिया गया । उपस्थित जनों द्वारा संकल्प कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लेते हुए वर्षा ऋतु में सीड बाल वितरण एवं प्रसार की योजना पर चर्चा की गई। संकल्प के रूप में गोपाल पटेल ने नारा दिया : “आज का एक सीड बॉल, कल एक हरा-भरा भविष्य तथा जय अघरिया श्री कन्हैया – हरिहर रहे धरती मैया ; को सबने दुहराते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

*कार्यक्रम में इन सब की रही सक्रिय भागीदारी :*
एक कदम प्रकृति की ओर सीड बॉल निर्माण अभियान कार्यक्रम में जहां महिला सदस्यों की उत्साहजनक भागीदारी रही जिसमें श्रीमती श्वेत कुंवर श्रीमती भोजकुंवर , श्रीमती निर्मला, सावित्री, सुनीता , उत्तरा , प्रेमलता , बसंती , रजनी , सरस्वती , खुशी , पद्मनी, चंद्रकला , नर्मदा, अनिता, नूतन,मेघा , सरिता , छाया , सरिता , गिरिजा चौधरी, कु. प्रतीची , कु.श्रद्धा, कु.रितिका, कु.माही, कु.सिद्धि, मास्टर मनन , कुशाग्र, शिवम् एवं मुकुन्द की सक्रिय भागीदारी रही।

