प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित
प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित
*विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट पर देख सकते हैं प्राप्तांक*
रायगढ़ @संदेशा 24
मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनान्तर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट http://eklavya.cg.nic.in पर अपना परिणाम एवं प्राप्तांक देख सकते हैं।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए 10 मई 2026 (रविवार) को प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा उपरांत प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण करते हुए अंतिम परिणाम विभागीय वेबसाइट पर जारी किया गया है। विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट एकलव्य पोर्टल पर जाकर अपना रोल नंबर एवं मोबाइल नंबर दर्ज कर प्राप्तांक का अवलोकन कर सकते हैं।

