WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
रायगढ़

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए जिले से 17 श्रद्धालु हुए रवाना, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने दी शुभकामनाएं

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए जिले से 17 श्रद्धालु हुए रवाना, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने दी शुभकामनाएं

*छत्तीसगढ़ सरकार की तीर्थ दर्शन पहल से श्रद्धालुओं का सपना हो रहा साकार*

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04

रायगढ़ @संदेशा 24

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों और श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के उद्देश्य से संचालित तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत आज रायगढ़ जिले के 17 यात्रियों को सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने सभी यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठजनों की आस्था और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें देश के महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध करा रही है। यह योजना केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि लोगों की वर्षों पुरानी धार्मिक आकांक्षाओं को पूरा करने का माध्यम बन रही है। इस अवसर पर जिला प्रशासन की तरफ से जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ श्री महेश पटेल उपस्थित थे।

*सोमनाथ धाम के दर्शन का मिलेगा अवसर, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह*

यात्रा पर रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक और अन्य कारणों से कई लोगों के लिए देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों तक पहुंचना संभव नहीं हो पाता, लेकिन इस योजना के माध्यम से उन्हें सोमनाथ जैसे ऐतिहासिक और पवित्र ज्योतिर्लिंग के दर्शन का अवसर मिल रहा है। श्रद्धालुओं ने कहा कि यह यात्रा उनके जीवन के सबसे यादगार अनुभवों में से एक होगी। यात्रा के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आस्था और संस्कृति को मिल रहा बढ़ावा*

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास के साथ-साथ संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। तीर्थ यात्रा जैसी योजनाएं समाज के उन वर्गों तक धार्मिक अवसर पहुंचा रही हैं, जो विभिन्न कारणों से ऐसे स्थलों की यात्रा नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना है। इसी सोच के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

*श्रद्धालुओं का किया सम्मानपूर्वक विदाई, जनप्रतिनिधियों ने दी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं*

यात्रा रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने सभी यात्रियों से संवाद कर उनकी सुविधाओं की जानकारी ली और उन्हें शुभ यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी यात्रियों के सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। यात्रा के दौरान श्रद्धालु देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं परिजनों ने यात्रियों को शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। जिले से श्रद्धालुओं के रवाना होने के साथ ही पूरे वातावरण में श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
🚨ऑपरेशन आघात का ताबड़तोड़ प्रहार, 48 घंटे में 83.840 लीटर महुआ... 🚨अभियान संवदेना” में लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग... 🚨पोल्ट्री फार्म से बोर पंप चुराने वाले दो युवक चढ़े पुलिस के ह... 🚨ऑपरेशन क्लीन हंट' में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, सहारा इंडिय... 🚨पुसौर पुलिस ने घर में चोरी का किया खुलासा, चोर और चोरी का साम... लगातार बारिश के बीच कलेक्टर ने शहर के बाढ़ एवं जल भराव संभावित ... स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने विभागों... चिरायु टीम की तत्परता से तीन माह के मासूम को मिली नई मुस्कान लैलूंगा के पाकरगांव के सुगंधित जवांफूल चावल की खुशबू पहुंच रही... स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, निर्धारित समय...