WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
रायगढ़

पीएम गति शक्ति पोर्टल से विकास परियोजनाओं में आएगी गति और पारदर्शिता: कलेक्टर

पीएम गति शक्ति पोर्टल से विकास परियोजनाओं में आएगी गति और पारदर्शिता: कलेक्टर

*जिला गति शक्ति समिति की द्वितीय बैठक में अधिकारियों को दिया गया पीएम गति शक्ति पोर्टल का प्रशिक्षण*

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04

*लाइव डेमो के माध्यम से पोर्टल के उपयोग और बड़े प्रोजेक्ट्स में इसके सफल क्रियान्वयन की दी गई जानकारी*

रायगढ़ @संदेशा 24

जिला गति शक्ति समिति की द्वितीय बैठक के अंतर्गत आज कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों को पीएम गति शक्ति पोर्टल की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में इसकी भूमिका से अवगत कराना था। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, सहायक कलेक्टर श्री आर. गोकुल, एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, अपर कलेक्टर डॉ.प्रियंका वर्मा, उद्योग विभाग के मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती अंजू नायक, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में उद्योग संचालनालय से रायगढ़ पहुंची सहायक संचालक सुश्री कुमुद मिश्रा ने अधिकारियों को पीएम गति शक्ति योजना का विस्तृत परिचय देते हुए इसके उद्देश्य, कार्यप्रणाली तथा शासन की विभिन्न विकास परियोजनाओं में इसकी उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम गति शक्ति पोर्टल विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने, आधारभूत संरचना परियोजनाओं की बेहतर योजना बनाने तथा परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य कर रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान पीएम गति शक्ति समिति की कंसल्टेंट श्रीमती प्रिया ने पोर्टल का लाइव प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों को इसकी विभिन्न विशेषताओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार पोर्टल पर उपलब्ध भू-स्थानिक आंकड़ों, आधारभूत संरचना से संबंधित सूचनाओं तथा विभिन्न विभागों के डाटा का उपयोग कर विकास परियोजनाओं की बेहतर योजना तैयार की जा सकती है। उन्होंने पोर्टल पर लाइव उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अधिकारियों को परियोजनाओं की मॉनिटरिंग, विश्लेषण एवं निर्णय प्रक्रिया में इसके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।

श्रीमती प्रिया ने यह भी बताया कि देश के विभिन्न राज्यों एवं जिलों में सड़क, रेल, ऊर्जा, औद्योगिक एवं अन्य बड़ी अधोसंरचना परियोजनाओं के क्रियान्वयन में पीएम गति शक्ति पोर्टल का सफल उपयोग किया जा चुका है। इससे परियोजनाओं की योजना निर्माण प्रक्रिया अधिक सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध बनी है। उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बढ़ने से संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव हो रहा है तथा परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब को कम किया जा सकता है।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों से कहा कि पीएम गति शक्ति पोर्टल केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को पोर्टल की कार्यप्रणाली का गंभीरता से अध्ययन करने तथा विभागीय योजनाओं एवं परियोजनाओं के नियोजन एवं क्रियान्वयन में इसका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने पोर्टल के विभिन्न तकनीकी पहलुओं, डाटा उपयोग एवं परियोजना प्रबंधन से संबंधित विषयों पर जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
🚨ऑपरेशन आघात का ताबड़तोड़ प्रहार, 48 घंटे में 83.840 लीटर महुआ... 🚨अभियान संवदेना” में लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग... 🚨पोल्ट्री फार्म से बोर पंप चुराने वाले दो युवक चढ़े पुलिस के ह... 🚨ऑपरेशन क्लीन हंट' में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, सहारा इंडिय... 🚨पुसौर पुलिस ने घर में चोरी का किया खुलासा, चोर और चोरी का साम... लगातार बारिश के बीच कलेक्टर ने शहर के बाढ़ एवं जल भराव संभावित ... स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने विभागों... चिरायु टीम की तत्परता से तीन माह के मासूम को मिली नई मुस्कान लैलूंगा के पाकरगांव के सुगंधित जवांफूल चावल की खुशबू पहुंच रही... स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, निर्धारित समय...