तमनार के लालपुर में दरवाजा बन्द करते समय बिजली करंट के चपेट में आने से महिला की मौत

तमनार @ 8.9.2020
तमनार थाना अंतर्गत ग्राम लालपुर घर के लोहे की दरवाजा में बिजली करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। थाना तमनार से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती मोती गुप्ता पति अशोक गुप्ता उम्र 45 वर्ष ग्राम लालपुर थाना तमनार में रात्रि 9 बजे घर की बिजली तार लोहे की दरवाजा को बंद करने के दौरान बिजली करेंट की चपेट में आने से शरीर में करंट फैल गई घर के लोगों ने महिला को दरवाजा के करंट में चिपका देखा तो दौड़े और बिजली बंद कर उसे हटाया गया तत्काल हिंडालको कंपनी की बोलेरो वाहन से रात्रि सीएससी तमनार लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया पुलिस परिवार वालो की उपस्थिति में पीएम पश्चात शव को परिवार को सौपा गया। तमनार थाना में 47/2020 धारा 174 जाफ़ौ मर्ग कायम किया गया है।
बीएमओ डॉ डीएस पैकरा – महिला की बिजली करंट लगने से दोनों हाथ में काला एवं हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।पीएम के बाद परिवार को शव सौप दिया गया है।

