मुम्बई
रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में…

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में आज लगातार तीसरे दिन लंबी पूछताछ के बाद एनसीबी ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है. कुछ देर में आधिकारिक एलान किया जाएगा. अब रिया चक्रवर्ती को मेडिकल टेस्ट के लिए लाया जाएगा एनसीबी ने रिया से रविवार को छह घंटे और सोमवार को आठ घंटे तक पूछताछ की थी ।

