तमनार
8 सितंबर विश्व साक्षरता दिवस पर सराईपाली में पुस्तकालय पारा पारा का विमोचन*

तमनार @ संदेशा 8.9.2020
विश्व साक्षरता दिवस के इस अवसर पर संकुल केंद्र सरायपाली के द्वारा 1 सप्ताह का पुस्तकालय पारा पारा का विमोचन किया गया जिसके तहत आज ग्राम पंचायत भवन में पुस्तकालय लगाई गई जिसके जिसमें उस पारा के बच्चे अभिभावक एवं महिलाओं ने पुस्तक वाचन का लाभ लिया। कल यह पुस्तकालय मंदिर पारा में लगाई जानी है इस अवसर पर
प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सराईपाली लोचन प्रसाद नायक, संकुल समन्वयक विकास रंजन सिंहा,राम बाई भगत ,अनूप बेक, दीनबंधु साहू ग्राम पंचायत सरायपाली के सरपंच उपसरपंच एवं सचिव उपस्थित थे।

