*अभा अघरिया समाज लैलूंगा द्वारा कोरोना फाइटर्स चिकित्सको का किया गया सम्मान*

संदेशा रायगढ़ @ दुलेंद्र पटेल 01.07.2020
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र लैलूंगा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा में कार्यरत समस्त कोरोना फाइटर्स डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।प्रमुख रूप से डॉ. एस एन उपाध्याय डॉ. डी एस पैकरा डॉ मनोज पटेल डॉ. लखन पटेल डॉ. किशोर पटेल डॉ डेहरिया डॉ रश्मि बड़ा डॉ निर्मला यादव का सम्मान एव उनके सेवाओं का सराहना करते हुए अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र लैलूंगा के अंचल प्रभारी ओम सागर पटेल अध्यक्ष ईश्वर पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष हुरदानंद पटेल प्रवक्ता श्री निर्भय नायक सचिव लोचन प्रसाद चौधरी संरक्षक सदस्य नरेश नायक सत्यनारायण पटेल गणेश राम नायक भागीरथी पटेल व समाज के अन्य गणमान्य बंधुओं के द्वारा कोरोना संकट काल मे दिन रात लोगो का जांच उपचार में सराहनीय योगदान हेतु डॉक्टरों का उत्साहवर्धन करते सम्मान किया गया

