*माँ बंजारी धाम में कोरोना योद्धाओं की संक्रमण मुक्ति हेतु विशेष हवन पूजन*

तमनार @ दुलेंद्र पटेल 8.9.2020
सर्वशक्तिपीठ मॉ बंजारी धाम तराईमाल के यज्ञ शाला में 8 सितम्बर मंगलवार श्री लक्ष्मीनारायण,रुद्र,दुर्गा सप्तशती,महामृत्युंजय, गायत्री के महामंत्रों के साथ विशेष आहुतियां दी गई।कोरोना महामारी रोग नाश के लिये
जयन्ती मंङ्गला काली भद्रकाली कपालिनी।दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते।।
सिघ्र आरोग्य और सुख सौभाग्य की वृद्धि हेतु
देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
रुपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।
दुर्गा सप्तशती के महामंत्रों के द्वारा विशेष आहुति मां बंजारी को दिया गया जगत् जननी मां बंजारी से यज्ञ के माध्यम से प्रार्थना किया गया हे मां शासन प्रशासन के कोरोना कर्मवीर योद्धा,समर्पित सेवक समाज के सुरक्षा के लिये दिन रात समर्पित होकर अपने कर्तव्यों का कुशल निर्वाहन में डटे रहे और अभी भी कोरोना योद्धा समर्पित भाव से डटे हुए है कुछ कर्मवीर कोरोना से संक्रमित हो गये हैं। आज मंगलवार विशेष हवन पूजन मां बंजारी धाम के सेवको रायगढ़ पुलिस अधीक्षक,थाना प्रभारी पूंजीपथरा व कोरोना योद्धाओं एवं समस्त कोरोना से संक्रमित लोगो के शीघ्र आरोग्यता प्रदान करने उनके स्वास्थ्य ठीक हो रोग से मुक्त हों सम्पूर्ण जिला प्रदेश व देश एवं विश्व का कल्याण हेतु जगत जननी माँ बंजारी से प्रर्थना की गई।

