मा घटोरिया धाम कसडोल से बाबाधाम कोसमनारा में जलाभिषेक हेतु तैयारी बैठक

मा घटोरिया धाम कसडोल से बाबाधाम कोसमनारा में जलाभिषेक हेतु तैयारी बैठक
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल
केलो बनांचल प्रकृति के सुरम्य गोद केलो नदी से लगे घटोरिया धाम कसडोल से बाबाधाम कोसमनारा में जलाभिषेक पदयात्रा हेतु तैयारी बैठक सामुदायिक भवन घटोरिया धाम में 2 अगस्त रविवार को जिला पंचायत सदस्य रमेश बेहरा,जिला पंचायत सदस्य बंशीधर चौधरी,जिला महामंत्री भाजपा जतिन्द्र साव,घटोरिया धाम समिति अध्यक्ष रूपेश साहू,भाजपा महामंत्री डिलेश्वर साहू,कांग्रेस कमेटी महामंत्री नरेश साहू सहित अन्य समिति सदस्यगणों की उपस्थिति रही। 16 अगस्त रविवार को घटोरिया धाम में सभी श्रद्धालुओं को पूड़ी सब्जी खिलाया जाएगा। हजारों शिवभक्त श्रद्धालुओं कावड़ियों द्वारा सावन का तीसरा सोमवार 17 अगस्त को कांवड़ यात्रा में शामिल होकर श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबाधाम में जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूर्ण करने की कामना करेंगे।

घटोरिया धाम में पूड़ी सब्जी प्रसाद खिलाकर डीजे , कीर्तन भजन पार्टियों द्वारा कांवड़ यात्रा रात्रि 10 बजे से श्रद्धालुओं द्वारा भैसगढ़ी,बड़गांव,बरलिया उर्दना होते 27 किमी कांवड़ यात्रा में शामिल होकर अपनी मनोकामना जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा में भक्तों के लिए जगह-जगह चाय, बिस्किट, केला और पानी की सेवा की व्यवस्था की गई है।

बता दें कि बाबा सत्यनारायण विगत 28 वर्षों से भगवान शिव की अखण्ड तपस्या में लीन हैं, जिन्हें प्रचंड धूप, घनघोर बारिश और कड़कड़ाती ठण्ड भी विचलित नही कर पाई, ऐसे महान तपस्वी हठयोगी की दर्शन कर शिवलिंग में हजारों शिवभक्तों द्वारा जलाभिषेक किया जाता है। शिव भक्तों द्वारा आस्था श्रद्धा भक्तिभाव से मनोकामना फल बेलपत्र पुष्प दूध गंगा जल कांवर में लेकर गाजे बाजे डी जे साउंड के साथ नाचते गाते जयकारा बोल बम ॐ नमः शिवाय हर हर महादेव उद्घोष के साथ अभिषेक किया जाता है।
घटोरिया पूजन व जलाभिषेक पदयात्रा समिति कसडोल द्वारा अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पूण्य के भागीदार बनने आग्रह किया गया है।


