WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

तिरंगा प्रतिज्ञा से गूंजा कमला नेहरू पार्क, बच्चों ने लिया राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संकल्प

तिरंगा प्रतिज्ञा से गूंजा कमला नेहरू पार्क, बच्चों ने लिया राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संकल्प

*‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, वंदे मातरम’ थीम पर 17 अगस्त तक होंगे जिले में विविध आयोजन*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

रायगढ़ @ संदेशाव24

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, वंदे मातरम’ थीम पर 9 से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से जोड़ना है। इसी क्रम में आज जिला प्रशासन द्वारा शहर के कमला नेहरू पार्क में तिरंगा प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों के साथ एनसीसी एवं एनएसएस के कैडेट्स, शिक्षकगण, अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गायन के साथ किया गया। राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से पूरा कमला नेहरू पार्क देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने तिरंगा प्रतिज्ञा लेकर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिल्पा भगत, जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्यामानंद साहू, एडिशनल सीईओ श्री नीलाराम पटेल, डीएमसी श्री आलोक स्वर्णकार सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, स्कूली विद्यार्थी, एनसीसी एवं एनएसएस के कैडेट्स उपस्थित रहे।

*सीईओ ने विद्यार्थियों को दिलाई तिरंगा प्रतिज्ञा, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का दिया संदेश

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे ने विद्यार्थियों को तिरंगा प्रतिज्ञा दिलाते हुए राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और उसके प्रति सम्मान की भावना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की आन-बान-शान और देश की एकता, अखंडता, त्याग एवं गौरव का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने के साथ राष्ट्र की प्रगति में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि राष्ट्रभक्ति केवल राष्ट्रीय पर्वों या विशेष अवसरों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि हमारे दैनिक जीवन के व्यवहार और कर्तव्यों में भी दिखाई देनी चाहिए। ईमानदारी, अनुशासन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जिम्मेदार नागरिक व्यवहार और समाज के प्रति संवेदनशीलता भी राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने, अपने घरों में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित करने का आह्वान किया।

*योगाभ्यास के साथ दिया स्वस्थ जीवन और स्वच्छता का संदेश

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास भी किया गया। योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और मानसिक एकाग्रता का संदेश दिया गया। वहीं ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ की भावना के अनुरूप स्वच्छता को भी राष्ट्रसेवा से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को अपने घर, विद्यालय और आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। कमला नेहरू पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ राष्ट्रगीत, तिरंगा प्रतिज्ञा और योगाभ्यास में हिस्सा लिया। एनसीसी एवं एनएसएस के विद्यार्थियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति, स्वच्छता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया।

*17 अगस्त तक स्कूल-कॉलेजों में होंगे कार्यक्रम, तिरंगा और वंदे मातरम् से जुड़ेगी जनभागीदारी

‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, वंदे मातरम थीम के तहत 9 से 17 अगस्त तक जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 9 अगस्त को तिरंगा प्रतिज्ञा कार्यक्रम के साथ अभियान की शुरुआत हुई। 10 अगस्त को जिले के सभी स्कूलों में तिरंगा फहराया जाएगा। इसके बाद 11 अगस्त को स्कूल एवं कॉलेजों में ‘वंदे मातरम विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 12 अगस्त को साइकिल रैली का आयोजन होगा, जिसमें विद्यार्थी एवं युवा उत्साहपूर्वक सहभागिता करेंगे। इसी क्रम में 14 अगस्त को देश के विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभाजन के दौरान प्रभावित हुए लोगों के संघर्ष, पीड़ा और बलिदान को स्मरण किया जाएगा। इसी तरह 17 अगस्त तक आयोजित होने वाली इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के साथ राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत किया जाएगा। अभियान के दौरान नागरिकों को अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बनाए रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस प्रकार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को केवल एक कार्यक्रम न बनाकर व्यापक जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और स्वच्छता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ... चक्रधर समारोह में मधुमिता रॉय मिश्रा ने कथक की शास्त्रीय नृत्य... चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति ... चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी *दर... चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति ... कलार्पणा एन्सेम्बल की भरतनाट्यम प्रस्तुति के साथ चौथे दिन के क... रायगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स... नलवा स्टील एंव नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड में शिल्पदेव भगवान श्...