WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

आमजन से जुड़े कार्यों को गंभीरता और संवेदनशीलता से पूरा करें अधिकारी: कलेक्टर

आमजन से जुड़े कार्यों को गंभीरता और संवेदनशीलता से पूरा करें अधिकारी: कलेक्टर

*समय-सीमा की बैठक में शासन की योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और विकास कार्यों की हुई समीक्षा*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

*श्रमिकों की सुरक्षा एवं हितों से जुड़े विषयों की समीक्षा के लिए गठित होगी जिला स्तरीय समिति*

*डीएमएफ के स्वीकृत कार्यों की निविदा एवं कार्यादेश की प्रक्रिया बारिश से पहले पूरी करने पर जोर*

रायगढ़ @संदेशा 24

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि आमजन से जुड़े कार्यों को अधिकारी गंभीरता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ पूरा करें। प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को समय पर बेहतर सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है। विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि लोगों को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी न हो तथा शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुगमता से पहुंचे। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी आज जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन, सीएम हेल्पलाइन, जनदर्शन, लंबित प्रकरणों, स्वास्थ्य सेवाओं एवं विकास कार्यों सहित विभिन्न विभागीय विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कलेक्टर ने जिले में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा, सुविधाओं एवं हितों से जुड़े विषयों की जानकारी ली। उन्होंने इन विषयों की समुचित समीक्षा एवं परीक्षण के लिए जिला स्तरीय समिति गठित करने को कहा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को कार्यस्थल पर निर्धारित सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध हों तथा उनके हितों से जुड़े विषयों का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों में जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों को समय पर सभी स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित हो।

कलेक्टर ने जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की निविदा प्रक्रिया, कार्यादेश एवं कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसियों एवं अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों की निविदा एवं कार्यादेश की प्रक्रिया बारिश के पहले पूर्ण करने के लिए कहा, ताकि बारिश समाप्त होते ही निर्माण कार्यों को तेजी से प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने कहा कि आगामी छह माह में स्वीकृत कार्यों को पूर्ण करने के लिए अभी से आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में जिले के जर्जर स्कूल भवनों के जीर्णोद्धार एवं आवश्यकतानुसार नवीन भवन निर्माण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें। उन्होंने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की भी समीक्षा और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण तथा आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने सहित विभिन्न विभागीय विषयों पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि विभागीय कार्यों की निरंतर समीक्षा करते हुए योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, डॉ. प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा बंसल, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिल्पा भगत सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ... चक्रधर समारोह में मधुमिता रॉय मिश्रा ने कथक की शास्त्रीय नृत्य... चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति ... चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी *दर... चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति ... कलार्पणा एन्सेम्बल की भरतनाट्यम प्रस्तुति के साथ चौथे दिन के क... रायगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स... नलवा स्टील एंव नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड में शिल्पदेव भगवान श्...